रिपोर्ट के अनुसार, इन हथियारों का उपयोग केवल उन्हीं क्षेत्र में किया जाएगा जिन्हें अमरीका यूक्रेनी क्षेत्र मानता है। गौरतलब है कि एंटी-पर्सनल लैंडमाइन (Anti Personal Landmines) का इस्तेमाल विवाद का विषय है। यूक्रेन 2005 में ही इनका इस्तेमाल नहीं करने की यूएन समर्थित संधि पर हस्ताक्षर कर चुका है। दूसरी ओर, यूक्रेन की राजधानी कीव स्थित अमरीकी दूतावास ने कहा है कि उसे रूसी हवाई हमले की आशंका को लेकर महत्वपूर्ण चेतावनी मिली है, जिसके चलते एहतियात के तौर पर दूतावास को बंद कर दिया गया है।