20 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / World / रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने भारतीय पीएम मोदी और राष्ट्रपति मुर्मू समेत इन नेताओं को दी नए साल की शुभकामनाएं

रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने भारतीय पीएम मोदी और राष्ट्रपति मुर्मू समेत इन नेताओं को दी नए साल की शुभकामनाएं

Putin's New Year Wishes: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कई नेताओं को नए साल की शुभकामनाएं भेजी हैं। इनमें भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी शामिल हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 1 Jan 2025, 5:40 PM IST

Indian PM Narendra Modi meets Russian President Vladimir Putin

Indian PM Narendra Modi and Russian President Vladimir Putin

नया साल (New Year) आ चुका है। 2024 अब खत्म हो चुका है और 2025 की शुरुआत हो चुकी है। नया साल शुरू होने के साथ ही लोगों का एक-दूसरे को शुभकामनाएं देने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। रूस (Russia) के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) ने भी दुनियाभर में कई नेताओं को नए साल की शुभकामनाएं भेजी हैं। नेताओं की इस लिस्ट में भारत (India) के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Droupadi Murmu) का नाम भी शामिल हैं।

किन-किन नेताओं को पुतिन ने भेजी शुभकामनाएं?

रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने जिन नेताओं को नए साल की शुभकामनाएं भेजी हैं, उनकी लिस्ट भी सामने आ गई है। पुतिन ने इन नेताओं को नए साल के साथ ही क्रिसमस की भी शुभकामनाएं भेजी। इन नेताओं में अज़रबैजान गणराज्य के राष्ट्रपति इल्हाम अलीयेव, आर्मेनिया के राष्ट्रपति वागन खाचतुरियन, आर्मेनिया की प्रधानमंत्री निकोल पाशिनयान, बेलारूस के राष्ट्रपति एलेक्डज़ेर लुकाशेंको, कजाकिस्तान के राष्ट्रपति कासिम-जोमार्ट टोकायेव, किर्गिज़स्तान के राष्ट्रपति सदिर जापारोव, ताजिकिस्तान के राष्ट्रपति इमोमाली रहमोन, तुर्कमेनिस्तान के राष्ट्रपति सर्दार बर्दीमुहामेदोव, तुर्कमेनिस्तान के हल्क मसलहाटी (पीपुल्स काउंसिल) के अध्यक्ष गुरबांगुली बर्दीमुहामेदोव, उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शावकत मिर्ज़ियोयेव, दक्षिण ओसेशिया के राष्ट्रपति एलन गाग्लोयेव, बोलीविया के राष्ट्रपति लुइज़ अल्बर्टो आर्से, ब्राज़ील के राष्ट्रपति लुइज़ इनासियो लूला दा सिल्वा, हंगरी के प्रधानमंत्री विक्टर ओरबान, वेनेज़ुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो, वियतनाम की कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय समिति के महासचिव टो लैम, वियतनाम के राष्ट्रपति लुओंग कुओंग, भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, नॉर्थ कोरिया के राष्ट्रपति किम जोंग-उन, क्यूबा के राष्ट्रपति मिगुएल डियाज़-कैनेल बरमूडेज़, लाओस के राष्ट्रपति थोंगलून सिसोउलिथ, मंगोलिया के राष्ट्रपति उखनागिन खुरेलसुख, म्यांमार के प्रधानमंत्री मिन आंग ह्लाइंग, निकारागुआ के राष्ट्रपति डैनियल ओर्टेगा, पोप फ्रांसिस, सर्बिया के राष्ट्रपति एलेक्डज़ेर वुसिक, तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन, इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबी अहमद, दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा के नाम शामिल हैं।

इसके अलावा राउल कास्त्रो, रॉबर्ट कोचरियन, नूरसुल्तान नज़रबायेव, सर्ज सर्गस्यान, गेरहार्ड श्रोडर जैसे कुछ पूर्व राष्ट्राध्यक्षों को भी पुतिन की तरफ से शुभकामना संदेश भेजे गए।



यह भी पढ़ें- नए साल की शुरुआत भूकंप के साथ, वानूआतू में बैक-टू-बैक दो भूकंपों से लोगों में मचा हड़कंप

खास दोस्त हैं पीएम मोदी और पुतिन

भारतीय पीएम मोदी और रूसी राष्ट्रपति पुतिन खास दोस्त हैं। पुतिन अक्सर ही पीएम मोदी की तारीफ करते रहते हैं। जुलाई, 2024 में पुतिन के आमंत्रण पर पीएम मोदी ने रूस का दौरा भी किया था। इन दोनों नेताओं की अच्छी दोस्ती के साथ ही भारत और रूस के संबंधीं में भी काफी मज़बूती आई है।


यह भी पढ़ें- नए साल में जनता पर महंगाई की मार, पाकिस्तान में बढ़ी पेट्रोल-डीज़ल की कीमत