PTI protest violence investigation: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ ( Shahbaz Sharif ) ने इमरान ख़ान की पार्टी, पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ़ (PTI ), के विरोध प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा ( Violence) की जांच के लिए एक टास्क फोर्स (task force) गठित करने की घोषणा की है। यह हिंसा इमरान खान ( Imran Khan) की रिहाई के लिए गिरफ्तारी के बाद पीटीआई (PTI ) की ओर से किए गए विरोध प्रदर्शन के दौरान हुई थी। इस विरोध प्रदर्शन में इमरान ख़ान की पत्नी बुशरा बीबी ने भी हिस्सा लिया है, जो पिछले महीने ही ज़मानत पर जेल से बाहर आई हैं। बुशरा बीबी ने पहली बार इस तरह के किसी राजनीतिक प्रदर्शन में हिस्सा लिया है। इस बीच पूर्व प्रधानमंत्री इमरान ख़ान ने चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होती हैं, तब तक वो पीछे नहीं हटेंगे। इमरान ख़ान के एक्स एकाउंट से जारी बयान में उन्होंने अपनी टीम को 'आखिरी गेंद तक लड़ने का' संदेश दिया है।