सऊदी अरब में इस साल जिन लोगों को फांसी दी गई, उनमें दूसरे देशों के नागरिक भी शामिल हैं। जानकारी के अनुसार इस साल सऊदी अरब में जिन 214 लोगों को फांसी की सज़ा दी गई है, उनमें से 101 विदेशी नागरिक हैं। इनमें पाकिस्तान के 21 नागरिक, यमन के 20 नागरिक, सीरिया के 14 नागरिक, नाइजीरिया के 10 नागरिक, मिस्र के 9 नागरिक, जॉर्डन के 8 नागरिक, इथियोपिया के 7 नागरिक, भारत के 3 नागरिक, अफगानिस्तान के 3 नागरिक, सूडान के 3 नागरिक, श्रीलंका का 1 नागरिक, इरीट्रिया का 1 नागरिक और फिलीपींस का 1 नागरिक शामिल है।
यह भी पढ़ें- भारत और बांग्लादेश के बीच 2 साल बाद फिर शुरू हुआ चावल व्यापार