लड़कियों के लिए सबसे लोकप्रिय नाम ओलिविया बना हुआ है, जो पिछले आठ वर्षों से टॉप पर है। दूसरे स्थान पर अमेलिया और तीसरे पर इसला हैं. ONS के विशेषज्ञ ग्रेग कीली के अनुसार, ब्रिटेन में नाम रखने पप पॉप कल्चर का प्रभाव साफ दिखता है। बिली (Billie), लाना (Lana), माइली (Miley), और रिहाना (Rihanna) जैसे नाम बच्चियों के लिए रखे जा रहे हैं। लड़कों के लिए केन्ड्रिक (Kendrick) और एल्टन (Elton) जैसे नाम लोकप्रिय हैं। बार्बी फिल्म के रिलीज होने के बाद Margot नाम 215 बार रखा गया, जो कि 44वें स्थान पर है।