
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन (Photo Credit- IANS)
Donald Trump: वाशिंगटन डीसी में एक पत्रकार सम्मेलन के दौरान ट्रंप ने उत्तर कोरियाई तानाशाह किम जोंग उन को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। ट्रंप ने किम को 'एक दोस्त' बताया और उत्तर कोरिया के परमाणु हथियारों को लेकर जताई जा रही चिंताओं को कम करके आंका। उन्होंने कहा कि जब तक मैं आसपास हूं, वह ठीक रहेगा।
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जब डोनाल्ड ट्रंप से सवाल पूछा गया कि आखिर उत्तर कोरिया को परमाणु हथियार रखने की छूट क्यों है, जबकि ईरान पर इसके लिए प्रतिबंध और सैन्य कार्रवाई की जा रही है? इस पर ट्रंप ने कहा कि पिछली सरकारों की कमजोर नीतियों के कारण उत्तर कोरिया अपना परमाणु कार्यक्रम बढ़ा सका। उन्होंने कहा कि किम जोंग उन सिर्फ उनकी बात सुनते हैं और उनका सम्मान करते हैं।
ट्रंप ने अनूठे अंदाज में कहा, 'किम जोंग उन मेरे दोस्त हैं। उन्हें ट्रंप पसंद हैं। दुनिया में शायद मैं ही अकेला इंसान हूं, जिसे वह पसंद करते हैं और मैं भी उन्हें पसंद करता हूं। जब तक मैं यहाँ हूँ, वह शांत रहेंगे।' ट्रंप ने यह भी माना कि उत्तर कोरिया का परमाणु जखीरा काफी बड़ा है, हालांकि वह अमेरिका की ताकत के आगे कुछ भी नहीं है।
ट्रंप ने माना कि उत्तर कोरिया के पास काफी परमाणु हथियार हैं, लेकिन वे अमेरिका के आगे कुछ भी नहीं हैं। हालांकि, हथियारों की संख्या को लेकर अलग-अलग दावे सामने आ रहे हैं। हाल ही में ट्रंप ने दावा किया था कि प्योंगयांग के पास लगभग 57 परमाणु हथियार हैं। वहीं, दक्षिण कोरिया के रक्षा मंत्री आन ग्यू-बैक के अनुसार उत्तर कोरिया के पास 80 से लेकर 120 परमाणु हथियार मौजूद हैं।
ईरान के साथ जारी सैन्य तनाव और वैश्विक स्तर पर बढ़ती तेल की कीमतों के बीच ट्रंप का यह बयान काफी अहम माना जा रहा है। अमेरिका में आगामी मध्यावधि (Mid-term) चुनावों से पहले ट्रंप अंतरराष्ट्रीय कूटनीति में अपनी पकड़ साबित करना चाहते हैं।
ट्रंप ने संकेत दिए हैं कि वे इस साल के अंत तक किम जोंग उन के साथ एक और व्यक्तिगत मुलाकात कर सकते हैं। हालांकि, उत्तर कोरिया की तरफ से फिलहाल इस बैठक को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
Updated on:
30 Sept 2026 06:03 pm
Published on:
30 Sept 2026 05:58 pm
बड़ी खबरें
View Allविदेश
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
