अमेरिकी राज्य एरिज़ोना के माराना शहर में एयरपोर्ट पर हुए इस विमान हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार हादसे के समय दोनों विमानों में दो-दो लोग मौजूद थे। सुरक्षित लैंड करने वाले विमान के दोनों लोग भी बच गए, लेकिन दूसरे विमान के दोनों लोगों ने इस हादसे में अपनी जान गंवा दी। दूसरे विमान में लगी आग पर कुछ देर में काबू पा लिया गया।