
Downed drone
24 फरवरी, 2022 को रूस (Russia) और यूक्रेन (Ukraine) के बीच शुरू हुए युद्ध को 33 महीने से भी ज़्यादा समय बीत चुका है। जिस युद्ध को रुसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) कुछ दिन में ही खत्म कर देना चाहते थे, वो युद्ध अभी भी जारी है। इस युद्ध की वजह से यूक्रेन को जान-माल का भारी नुकसान उठाना पड़ा है। साथ ही यूक्रेन के कई शहरों में भारी तबाही मच चुकी है। पर सभी मुश्किलों के बावजूद भी इंटरनेशनल सपोर्ट की वजह से यूक्रेन की सेना डटकर रूस की सेना का सामना कर रही है और रूस की सेना के हमलों को रोक भी रही है। रूस भी लगातार यूक्रेन पर हमले कर रहा है। देर रात एक बार फिर रूस ने यूक्रेन पर हमला किया।
देर रात एक बार फिर रूस की सेना ने यूक्रेन पर मिसाइल्स और ड्रोन्स दागे। हालांकि यूक्रेन की एयर फोर्स ने रूस के इस हमले को काफी हद तक नाकाम कर दिया। यूक्रेनी एयर फोर्स ने जानकारी देते हुए बताया कि देर रात उन्होंने रूस की दागी हुई 79 मिसाइल्स और 35 ड्रोन्स को मार गिराया।
सर्दियों का मौसम करीब आते देख रूस एक बार फिर यूक्रेन के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बना रहा है। इससे यूक्रेन में कई जगह बिजली की समस्या पैदा हो गई है।
यह भी पढ़ें- Thanksgiving: सुनीता विलियम्स अंतरिक्ष में ही मनाएंगी त्यौहार, उठाएंगी खाने की इन चीज़ों का लुत्फ
Updated on:
28 Nov 2024 02:53 pm
Published on:
28 Nov 2024 02:53 pm
