3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोरोनावायरस वैक्सीन की दोनों खुराक ले चुके यात्री 8 नवंबर से अमरीका जा सकेंगे

व्हाइट हाउस के असिस्टेंट प्रेस सेक्रेटरी केविन मुनोज ने ट्विटर पर समाचार एजेंसी रॉयटर्स के एक पत्रकार डेविड शेपार्डसन का एक ट्वीट रिट्वीट किया है। इसमें उन्होंने लिखा, अमरीका अंतरराष्ट्रीय हवाई मार्ग या सड़क के जरिए आने वाले वैक्सीन की पूरी डोज़ ले चुके यात्रियों पर आठ नवंबर से पाबंदियां हटा रहा है।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Ashutosh Pathak

•

Updated: 16 Oct 2021, 7:58 AM IST

us_air.jpg

नई दिल्ली।

कोरोना महामारी के कहर के बीच अमरीका 33 देशों के उन यात्रियों को अपने देश में आने की अनुमति देगा, जिन्होंने वैक्सीन की दोनों खुराक ले ली है। कोरोना महामारी की वजह से करीब डेढ़ साल से यात्रियों के आने जाने पर रोक लगा दी थी।

अमरीका ने अपने देश में आने वाले यात्रियों के लिए गाइडलाइंस बताते हुए कहा है कि वह कोरोना वैक्सीन की पूरी डोज ले चुके 33 देशों के यात्रियों के लिए 8 नवंबर से अपनी सीमाएं खोल देगा।

यह भी पढ़ें:- अमरीका ने इस पाकिस्तानी शख्स पर रखा 7.5 करोड़ का इनाम, जानिए क्या है अपराध

व्हाइट हाउस के असिस्टेंट प्रेस सेक्रेटरी केविन मुनोज ने ट्विटर पर समाचार एजेंसी रॉयटर्स के एक पत्रकार डेविड शेपार्डसन का एक ट्वीट रिट्वीट किया है। इसमें उन्होंने लिखा, अमरीका अंतरराष्ट्रीय हवाई मार्ग या सड़क के जरिए आने वाले वैक्सीन की पूरी डोज़ ले चुके यात्रियों पर आठ नवंबर से पाबंदियां हटा रहा है।

उन्होंने लिखा, 8 नवंबर से शुरू होने वाली अमरीका की नई यात्रा नीति के मुताबिक़, विदेशी यात्रियों के लिए टीकाकरण जरूरी होगा। ये नियम और तारीख अंतरराष्ट्रीय हवाई मार्ग और सड़क रास्ते दोनों पर लागू होंगे। उन्होंने लिखा कि नियम सख्त हैं और इनका सख्ती से पालन किया जाएगा।

यह भी पढ़ें:- चीन की WHO को धमकी- कोरोना वायरस की जांच के नाम पर राजनीति मत करो

नए नियमों के अनुसार जिन लोगों को कोरोना की वैक्सीन की पूरी डोज मिल गई है और यात्रा से 72 घंटों पहले जिनका कोविड टेस्ट निगेटिव आया है, उन्हें देश में प्रवेश की इजाज़त दी जाएगी। माना जा रहा है कि ये महामारी को देखते हुए अमरीका की लगाई कड़ी पाबंदियों से बड़ी राहत होगी। मौजूदा यात्रा नियमों के अनुसार गैर-अमरीकी नागरिक जो ब्रिटेन, चीन, भारत, दक्षिण अफ्रीका, ईरान, ब्राजील समेत कई यूरोपीय देशों में पिछले 14 दिनों के दौरान रहे हैं, उन्हें अमेरिका आने की इजाजत नहीं है।