इज़रायल (Israel) और ईरान (Iran) के बीच चल रहे युद्ध का आज चौथा दिन है। इस युद्ध पर जल्द ही विराम लगने के आसार बिल्कुल भी नज़र नहीं आ रहे हैं। शुक्रवार, 13 जून को तड़के सुबह इस युद्ध की शुरुआत होने के बाद से ही इज़रायल और ईरान एक-दूसरे पर ताबड़तोड़ हमले कर रहे हैं। इज़रायल के निशाने पर ईरान के परमाणु ठिकाने, सैन्य ठिकाने, तेल के डिपो, विदेश मंत्रालय, रक्षा मंत्रालय और अन्य खुफिया ठिकाने हैं। वहीं दूसरी ओर ईरान की तरफ से अब तक मुख्य रूप से इज़रायल के नागरिक ठिकानों पर ज़्यादा हमले किए गए हैं। ईरान, इज़रायल के मुख्य शहर तेल अवीव (Tel Aviv) पर ज़्यादा मिसाइलें दाग रहा है। ईरान की मिसाइल का असर तेल अवीव में अमेरिका (United States Of America) के दूतावास पर भी पड़ा है।