30 सितंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

US-Iran War: होर्मुज में फिर बढ़ा खतरा, एक दिन में 3 टैंकरों पर अज्ञात प्रोजेक्टाइल से हमला

Hormuz Strait Attack: अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध में स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों को लगातार निशाना बनाया जा रहा है। ऐसे में तीन अलग-अलग जहाजों पर अज्ञात प्रोजेक्टाइल से हमले की जानकारी मिली है।
2 min read
Google source verification
LNG Carrier Safety

होर्मुज जलडमरूमध्य, photo- IANS

Oil Tanker Attack: अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा है। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait of Hormuz) से गुजरने वाले जहाजों पर आए दिन हमले हो रहे हैं। इसी बीच यूनाइटेड किंगडम मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस (UKMTO) को तीन अलग-अलग घटनाओं की जानकारी मिली है, जिनमें तीन टैंकरों को अज्ञात प्रोजेक्टाइल से निशाना बनाया गया है। इसमें से एक क्रूड ऑयल का टैंकर बताया जा रहा है। हालांकि घटना में किसी की मौत की खबर नहीं है। यह घटना ऐसे समय में हुई है जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने ईरान के प्रस्ताव को ठुकरा दिया था। इसके बाद इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर्प्स (IRGC) नेता लगातार यह दावा कर रहे हैं कि होर्मुज पर उनका नियंत्रण है।

तीनों घटनाओं में क्या हुआ?

UKMTO की रिपोर्ट के अनुसार, होर्मुज में एक ही दिन में तीन अलग-अलग टैंकरों को निशाना बनाया गया है। एक घटना में होर्मुज से अंदर की तरफ जा रहे एक टैंकर को अज्ञात प्रोजेक्टाइल ने निशाना बनाया। दूसरी घटना में एक क्रूड ऑयल के टैंकर के बाई तरफ यानी पोर्ट साइड पर अज्ञात प्रोजेक्टाइल लगा। तीसरी घटना में भी एक टैंकर को इसी तरह के अज्ञात प्रोजेक्टाइल से निशाना बनाए जाने की जानकारी मिली। इन घटनाओं की जांच की जा रही है। UKMTO ने इन घटनाओं को टाइम-लेट रिपोर्ट बताया है। यानी घटना होने के तुरंत बाद एजेंसी को इसकी जानकारी नहीं मिली।

होर्मुज में लगातार बढ़ी चिंता

होर्मुज दुनिया के बेहद महत्वपूर्ण समुद्री रास्तों में शामिल है। ईरान और अमेरिका के बीच युद्ध शुरू होने के बाद से ही यहां से गुजरने वाले जहाजों को निशाना बनाया जाता है। अंतर्राष्ट्रीय समुद्री संगठन (IMO) के डेटा के मुताबिक, होर्मुज में अब तक जहाजों से जुड़ी 86 घटनाएं हो चुकी है और इनमें मरने वालो की संख्या 24 है।

ऐसे में इन घटनाओं के सामने आने से समुद्री मार्ग की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ी है। इन घटनाओं के बाद UKMTO ने से गुजरने वाले जहाजों को सावधानी बरतने को कहा है। एजेंसी ने जहाजों से किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी देने की अपील की है। फिलहाल इन टैंकरों पर हुए इन हमलों को किसके द्वारा किया गया है इसकी जानकारी नहीं मिली है।