पुतिन ने 30 दिन के सीज़फायर प्रस्ताव को समर्थन तो दे दिया है, लेकिन इसके साथ ही उन्होंने कुछ शर्तें भी रख दी हैं। रूसी राष्ट्रपति ने कहा है कि सीज़फायर, युद्ध में लंबे समय के लिए शांति का रास्ता बनना चाहिए। पुतिन ने यह भी कहा कि वह सीज़फायर के अगले चरणों के बारे में अपनी सेना के कुर्स्क अभियान की सफलता के अनुसार करेंगे। पुतिन ने यह भी कहा कि वह यह जानना चाहेंगे कि सीज़फायर लागू कैसे होगा और इसके लिए उन्होंने ट्रंप से बातचीत को ज़रूरी बताया।