Tariffs India: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि भारत अपने टैरिफ में कटौती करने पर तैयार हो गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि भारत हम पर बहुत ज्यादा टैरिफ लगाता है, इतना ज्यादा कि आप भारत में कुछ भी नहीं बेच सकते। यह लगभग प्रतिबंधात्मक है। ट्रंप ने आगे कहा कि आप जानते हैं कि हम अंदर बहुत कम व्यापार करते हैं और वैसे वे सहमत हो गए हैं। वे अब अपने टैरिफ में कटौती करना चाहते हैं क्योंकि आखिरकार कोई उन्हें उनके किए की पोल खोल रहा है।