घटना आगरा से सटे देहात क्षेत्र की है। थाना सैंया के एक गांव में पांचवी के छात्र ने उसी स्कूल में पढ़ने वाली छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। ये बात जब ग्रामीणों को पता चली, तो उन्हें विश्वास नहीं हुआ। इस घिनौनी घटना ने ग्रामीणों को हिलाकर रख दिया। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर जब पुष्टि हुई, तो पुलिस ने छात्र के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। उसे राजकीय संप्रेक्षण गृह (किशोर) भेज दिया।