10 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पुलिस चौकी पर सोती रही पुलिस, लुट गया कारोबारी का घर

शमसाबाद की धिमश्री चौकी पर तैनात पुलिसकर्मी लूट की सूचना के कई घंटे बाद मौके पर पहुंचे

2 min read
Google source verification

आगरा

image

Abhishek Saxena

Jun 24, 2018

agra

पुलिस चौकी पर सोती रही पुलिस, बदमाश लूट ले गए घर

आगरा। बेहतर पुलिसिंग के लिए उठाए गए एसएसपी अमित पाठक के कदम विभाग के कुछ कर्मचारियों द्वारा नाम खराब करने की कोशिश में लगे हैं। ताजा मामला थाना शमसाबाद के धिमश्री पुलिस चौकी का है। यहां बदमाश एक परिवार के साथ लूट कर फरार हो गए। पीड़ित जब पुलिसचौकी पहुंचा तो वहां तैनात पुलिसकर्मी सोते हुए मिले। पीड़ित ने अपना दुखड़ा सुनाया तो नसीहत देते हुए सुबह आने की बात कहकर फिर से सो गए। लूट की वारदात के घंटों बाद पुलिस मौके पर पहुंची। जिससे ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है।

ये खबर भी पढ़ सकते हैं: एसएसपी के इस प्रयास को मुकाम तक पहुंचाने में जुटी पुलिस, तीन परिवारों में लौटीं खुशियां

ये खबर भी पढ़ सकते हैं: Big Breaking दरगाह परिसर में RSS की शाखा से तनाव, पुलिस ने पकड़े चार स्वयंसेवक

पुलिसचौकी से 50 मीटर दूर हुई वारदात
थाना शमसाबाद क्षेत्र के धिमश्री में किराना कारोबारी विकास का परिवार रहता है। बताया गया है कि विकास के घर पर बीती रात आधा दर्जन से अधिक बदमाशों ने धावा बोल दिया। बदमाश परिवार के सदस्यों को बंधक बनाकर घर से 35 हजार रुपये नगद, पांच तोले सोना और एक किलो चांदी के आभूषण लूट कर ले गए। जिस घर में बदमाशों ने धावा बोला था, वहां से धिमश्री पुलिस चौकी की दूरी महज 50 मीटर है। पुलिस सोती रही और बदमाश बेखौफ होकर लूटपाट करते रहे। बदमाशों के जाने के बाद जब पीड़ित चौकी पर पहुंचा तो उसे धक्का लगा। पीड़ित विकास की मानें तो उसे पुलिस चौकी पर तैनात पुलिसकर्मी गश्त करने के बजाए सोते हुए मिले। व्यापारी ने जब घटना बताई तो पुलिस ने उसे सुबह आने की सलाह दी।

ये खबर भी पढ़ सकते हैं: यहां बीजेपी विधायक और खनन ठेकेदार के बीच शुरू हुआ आरोप प्रत्यारोप का सिलसिला

ये खबर भी पढ़ सकते हैं:
मरकर जिन्दा हुई शिक्षामित्र और फिर हुआ कुछ ऐसा कि..