
UP Rain Alert AND School Holiday
UP School Holiday Alert: उत्तर प्रदेश में मानसून ने अपने तेवर कड़े कर लिए हैं। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने गुरुवार को प्रदेश के 26 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है, जिसमें से 10 जिलों में रेड अलर्ट घोषित किया गया है। इन जिलों में आगरा, मथुरा, झांसी, ललितपुर, हाथरस, बिजनौर, रामपुर, मुरादाबाद, सहारनपुर, बरेली, और फर्रुखाबाद शामिल हैं। इसके अलावा, कई जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट भी जारी किए गए हैं।
मौसम विभाग के इस अलर्ट के चलते, एटा, हाथरस, ललितपुर, झांसी, आगरा, और जालौन सहित कई जिलों में 12वीं कक्षा तक के स्कूलों में 12 और 13 सितंबर को अवकाश की घोषणा की गई है। मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील भी की है, विशेषकर उन इलाकों में जहां भारी बारिश की संभावना है।
बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर मनोज कुमार श्रीवास्तव ने जानकारी दी है कि 12 और 13 सितंबर को पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश होगी। उन्होंने बताया कि 15 सितंबर के बाद मौसम में बदलाव आने की संभावना है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार गुरुवार को भी यूपी के 50 से अधिक जिलों में बारिश हुई, जिसमें सबसे अधिक बारिश बुंदेलखंड क्षेत्र में रिकॉर्ड की गई। लखनऊ, झांसी, संभल, ललितपुर, और अन्य जिलों में भी भारी बारिश दर्ज की गई।
Published on:
12 Sept 2024 11:49 pm
बड़ी खबरें
View Allआगरा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
