25 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गांधीनगर में मोरों को दाना खिलाने गए रिटायर्ड सरकारी कर्मचारी की धारदार हथियार से हत्या, हिरासत में चौकीदार

Gandhinagar Murder: मोरों को दाना खिलाने गए सेवानिवृत्त कर्मचारी की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। सेक्टर-26 निवासी रमेशभाई पटेल की चरेडी स्थित सुनसान सरकारी प्लॉट में हुई हत्या के मामले में पुलिस ने संदिग्ध चौकीदार को हिरासत में लिया है।
2 min read
Google source verification
Gandhinagar Murder

प्रतीकात्मक तस्वीर

Retired Employee Murdered: गांधीनगर में मोरों को दाना खिलाने गए सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारी की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। सेक्टर-26 में रहने वाले और मूल रूप से वावोल गांव के निवासी रमेशभाई मोतीभाई पटेल चरेडी स्थित सुनसान सरकारी जगह पर रोज की तरह मोरों को मक्का खिलाने पहुंचे थे। वे कुर्सी पर बैठकर मोरों को दाना खिला ही रहे थे, तभी एक शख्स ने उन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया।

मौके पर ही हुई मौत

गंभीर चोट लगने से रमेशभाई की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शक के आधार पर वहां तैनात चौकीदार को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। रमेशभाई पाटनगर योजना विभाग के सेवानिवृत्त कर्मचारी थे। वे नियमित रूप से चरेडी स्थित सरकारी प्लॉट पर जाते थे। यहां बड़ी संख्या में मोर एकत्र होते हैं। रमेशभाई उन्हें रोज मक्का खिलाते थे और इस दौरान के वीडियो भी सोशल मीडिया पर पोस्ट करते थे। शुक्रवार को भी वे रोजाना की तरह वहां पहुंचे और कुर्सी पर बैठकर मोरों को दाना डाल रहे थे।

शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया

इसी दौरान अचानक किसी ने उन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में वे लहूलुहान होकर कुर्सी पर ही गिर पड़े और उनकी मौके पर मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही सेक्टर-21 थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। आसपास के लोगों से पूछताछ और शुरुआती जांच के आधार पर पुलिस ने वहां तैनात चौकीदार को हिरासत में लिया है। जांच में यह बात सामने आई है कि रमेशभाई चौकीदार के बेटे की पढ़ाई के खर्च में आर्थिक मदद करते थे।

चौकीदार का पूर्व में आपराधिक रिकॉर्ड

वहीं, सूत्रों के अनुसार चौकीदार का पूर्व में आपराधिक रिकॉर्ड भी रहा है और उस पर पत्नी की हत्या का आरोप भी बताया जा रहा है। पुलिस को आशंका है कि हत्या के पीछे पैसों के लेन-देन से जुड़ा विवाद हो सकता है। हालांकि हत्या की असली वजह जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगी। रमेशभाई के बेटे और बेटी ऑस्ट्रेलिया में रहते हैं। पुलिस ने दोनों को घटना की सूचना दे दी है। बेटे के शनिवार को गांधीनगर पहुंचने के बाद अंतिम संस्कार किया जाएगा। पुलिस हत्या का मामला दर्ज करने की प्रक्रिया के साथ यह भी जांच कर रही है कि वारदात में कोई अन्य व्यक्ति शामिल था या नहीं।

बड़ी खबरें

View All

अहमदाबाद

गुजरात

ट्रेंडिंग