
fight in ajmer
अजमेर.
शहर में अपराधियों (crime increase)के हौसले बुलंद हो गए। वैशाली नगर-गौरव पथ स्थित बाइक शोरूम (bike showroom) के कर्मचारी से शनिवार को हमलावरों ने फिल्मी स्टाइल (film style) में मारपीट (beaten) कर दी। घटनास्थल से चंद कदम पर क्रिश्चयनगंज पुलिस चौकी (police chowky) है। हमलावर लोहे के सरियों, पाइप से लैस थे। उन्होंने बीच-बचाव में आए कर्मचारी के भाई को भी पीटा। कर्मचारी और उसके भाई ने क्रिश्चयनगंज थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
वैशाली नगर-गौरव पथ पर निजी बाइक शोरूम है। यहां आशीष वैष्णव कंप्यूटर और अन्य कामकाज करता है। शनिवार दोपहर करीब 3.45 बजे एक कार में लोहे के सरिए (iron rod), पाइप (iron pipe) लेकर करीब दो-तीन लोग पहुंचे। उन्होंने आशीष को किसी काम से शोरूम (showroom)से बाहर बुलाया। उसके बाहर आते ही हमलावर (culprits) फिल्मी स्टाइल में सरियों और पाइप लेकर ताबड़तोड़ टूट पड़े। मारपीट होते देखक सुनकर स्टाफ के कुछ लोग और आसपास खड़े ऑटो चालक और राहगीर दौड़े।
भाग गए हमलावर
मारपीट की सूचना मिलने पर आशीष का भाई शरद भी अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंचा। हमलावरों ने शरद के साथ भी मारपीट (beaten) की। इससे उसके हाथ और कंधे पर चोट (injured) लगी। उधर लोगों को अपनी और दौड़ता देखकर हमलावर तत्काल कार में बैठकर रफूचक्कर(abscond) हो गए। लोगों ने घायल आशीष को तत्काल अस्पताल (hospitalized) पहुंचाया।
सीसीटीवी खराब, नहीं मिले फुटेज
सूचना मिलने पर क्रिश्चयनगंज थाना चौकी से पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। उन्होंने शोरूम के प्रबंधक से सीसीटीवी फुटेज (cctv) दिखाने को कहा। प्रबंधक ने शोरूम मालिक से मोबाइल पर बातचीत कर सीसीटीवी को खराब बताया। ऐसे में पुलिस को मारपीट के फुटेज (footage) भी नहीं मिल सके।
आपसी रंजिश या कुछ और...
शोरूम कर्मचारी से अचानक हुई मारपीट से किसी को समझ नहीं आया। कुछ लोग इसे आपसी रंजिश तो कुछ पैसे की लेन-देन संबंधित विवाद (personal dispute) बताते रहे। लेकिन मारपीट की असली वजह सामने नहीं आई।
Updated on:
7 Sep 2019, 5:30 PM IST
Published on:
7 Sep 2019, 5:28 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.