6 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दोस्तों के साथ राजस्थान घूमने आया था, एक महीने बाद पुष्कर की पहाड़ी पर मिला हरियाणा के युवक का शव

पुष्कर की सावित्री पहाड़ी की झाडि़यों में सोमवार दोपहर हरियाणा के जीन्द जिले के नरवान तहसील के उजियाना गांव निवासी संदीप जाट (32) का शव मिला है। परिजनों की शिनाख्त के बाद पुलिस ने शव को पुष्कर चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया है।
2 min read
Google source verification
Sandeep Jat

संदीप जाट। पत्रिका फाइल फोटो

अजमेर। पुष्कर की सावित्री पहाड़ी की झाडि़यों में सोमवार दोपहर हरियाणा के जीन्द जिले के नरवान तहसील के उजियाना गांव निवासी संदीप जाट (32) का शव मिला है। परिजनों की शिनाख्त के बाद पुलिस ने शव को पुष्कर चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया है। मंगलवार को कानूनी कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सुपुर्द किया जाएगा। सहायक उपनिरीक्षक कमलेश मीणा ने बताया कि संदीप पांच सितम्बर को अपने दोस्तों के साथ पुष्कर आकर जाट विश्राम स्थली में ठहरा था। 6 सितम्बर को इसके साथी चाय पीने निकल गए। इसी बीच संदीप जाट भी कमरे से निकल गया। उसके दोस्तों को लौटने पर कमरे में नहीं मिलने पर उसकी तलाश की। सूचना देने पर चचेरे भाई रोशन लाल ने पुष्कर आकर गुमशुदगी दर्ज कराई।

जांच अधिकारी मीणा ने बताया कि उसके मोबाइल नंबर पर कॉल करने पर रिंग जाने के बाद फोन बंद हो गया जो बकरी चराने वाले को मिल गया। मोबाइल की स्क्रीन टूटने पर चरवाहे ने मोबाइल की सिम जैसे ही स्वयं के मोबाइल में लगाई पुलिस वालों का सम्पर्क हो गया। चरवाहे से मिली जानकारी के आधार पुलिस ने परिजन रोशन लाल व अन्य तीन जनों के साथ सावित्री पहाड़ी में सर्च किया। जहां सोमवार दोपहर संदीप जाट का शव पहाड़ी की ढलान पर सडी-गली हालत में मिल गया।

परिजनों ने की शिनाख्त

सूचना मिलते ही उपअधीक्षक सत्येन्द्र सिंह नेगी, थानाधिकारी अशोक बिसु सहित पुलिस टीम माैके पर पहुंची जहां परिजनों ने शव की पहचान संदीप जाट के रूप में की। इसके बाद शव को पुष्कर चिकित्सालय की मोर्चरी पहुंचाया गया। में रखवा दिया है। मंगलवार को कानूनी कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया जाएगा। करीब एक माह पूर्व लापता संदीप दिमागी तौर पर अस्वस्थ था तथा पहाड़ी पर पैर फिसलने से गिरकर उसकी मौत की संभावना जताई जा रही है।

कार से रिवॉल्वर-कारतूस चोरी के फरार दो और इनामी आरोपी गिरफ्तार

इधर, पुष्कर सरोवर के राम पुलिया पर खड़ी कार का शीशा तोडकर रिवॉल्वर सहित दस जिन्दा कारतूस, मोबाइल, लाइसेन्स व नकदी चोरी के दो साल पुराने मामले में वांछित दो और आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वारदात में शामिल पीसांगन थाने के लेसवा गांव निवासी केसर सिंह राजपूत उर्फ कालिया एवं हंसराज बावरी को पुष्कर पुलिस ने गिरफ़्तार किया। दोनों आरोपियों पर 10-10 हजार रुपए का इनाम घोषित था। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर 8 अक्टूबर तक पुलिस रिमांड पर लिया गया। वारदात के अन्य आठ आरोपी पूर्व में गिरफ्तार किए जा चुके हैं।