29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अजमेर में भारी बारिश से निर्माणाधीन मकान की दीवार गिरी, तीन जनों की मौत

Heavy Rain in Ajmer: छोटी नागफनी लक्ष्मी मोहल्ला में गुरुवार सुबह पहाड़ी क्षेत्र में निर्माणाधीन मकान की दीवार भरभराकर दूसरे मकान पर आ गिरी। पहाड़ी के मलबे के साथ गिरी दीवार से मकान धराशाही हो गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

kamlesh sharma

•

Updated: 1 Aug 2019, 8:18 PM IST

Heavy Rain in Ajmer

बारिश से मकान की दीवार गिरी (फोटो: पत्रिका)

अजमेर। अजमेर में घनघोर घटाएं गुरुवार को ताबड़तोड़ बरसी। झमाझम बारिश ( heavy rain in ajmer ) ने समूचे शहर को जलमग्न कर दिया। बाहरी इलाकों और निचली बस्तियों में गलियों और घरों में पानी घुस गया। कई इलाके तो बरसात और पानी के चलते टापू बन गए। इससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ।

वहीं, छोटी नागफनी लक्ष्मी मोहल्ला में सुबह पहाड़ी क्षेत्र में निर्माणाधीन मकान की दीवार भरभराकर दूसरे मकान पर आ गिरी। पहाड़ी के मलबे के साथ गिरी दीवार से मकान धराशाही हो गया। मलबे में अब्दुल हमीद, उसकी पत्नी, विवाहिता बेटी और नाती दब गए। हमीद की पत्नी जुमिया को जिन्दा बाहर निकाल लिया गया, जबकि हमीद समेत उसकी बेटी रूबी और ढाई साल के मासूम नाती अयान की मौत हो गई।

अजमेर में मूसलाधार बरसात ने तोड़ा 33 वर्षों का रिकॉर्ड, तेज बहाव में बह गया एक व्यक्ति, देखें Live Video

एनडीआरएफ व एसडीआरएफ की मदद से 4 घंटे की मशक्कत के बाद इनके शव मलबे से निकाले जा सके। गंज थाना पुलिस ने शवों को मोर्चरी में रखवाया है।

पुलिस के अनुसार छोटी नागफनी गली नम्बर एक निवासी अब्दुल हमीद के मकान के ऊपर पहाड़ी पर मीनारा पत्नी पिन्टू के मकान का निर्माण चल रहा था। बारिश के पानी से कमजोर हुई मीनारा के मकान की दीवारें पहाड़ी के मलबे के साथ अब्दुल हमीद के मकान पर आ गिरी।

मलबे में हमीद के दो कमरे का मकान धराशाही हो गया। हादसे में अब्दुल हमीद (55) पुत्र अब्दुल हसन, पत्नी जुमिया, बेटी रूबी (22) पत्नी जमील व रूबी का ढाई साल का बेटा अयान पुत्र जमील मलबे में दब गया।

हादसे के बाद लोगों ने जुमिया को बाहर निकाल लिया, लेकिन हमीद, रूबी और अयान मलबे में दब गए। सूचना पर एनडीआरएफ व एसडीआरएफ की टीम ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। बचाव कार्य के दौरान पहाड़ी से मलबा गिरने से दल को मशक्कत करनी पड़ी। स्थानीय लोगों की मदद से चार घंटे बचाव एवं राहत कार्य चला। दोपहर 3 बजे हमीद, अयान व रूबी का शव मलबे से निकाला जा सका।