
Mini Pushkar ; राजस्थान के इस शहर में है मिनी पुष्कर जहां लगाई श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी
तीर्थ नगरी धानेश्वर मेंं भरा मेला
सांपला. मिनी पुष्कर(mini pushkar) के नाम से प्रसिद्व तीर्थ नगरी धानेश्वर मेंं मगंलवार को कार्तिक पूर्णिमा (Karthik Purnima) पर क्षेत्र का सबसे बड़ा मेला भरा। इसमें हजारों श्रद्धालुओं ने त्रिवेणी में आस्था की डुबकी लगाकर पुण्य कमाया।
मिनी पुष्कर धाम धानेश्वर में खारी व मानसी नदी के सगंम पर मेला भरा। मेले(fair) में लोगों ने मिठाई की दुकानों, खिलौनों, आदि की जमकर खरीदारी की। 30 समाजों के बने मदिरों में दर्शन के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। दीपदान किया। युवतियों ने भगवान शिव व पार्वती की पूजा अर्चना कर अच्छे वर की कामना की। लोगों ने झूलों व चकरी का लुत्फ उठाया। इस दौरान उपखण्ड अधिकारी महावीर प्रसाद नायक, शाहपुरा डीएसपी भरत सिंह,, थानाधिकारी भागीरथ सिंह आदि मौजूद रहे। मेले में व्यवस्थाओं की कमी नजर आई।
आकाशीय झूले का उठाया लुत्फ
धानेश्वर में भरने वाले कार्तिक पूर्णिमा के मेले में आये लोगों ने मेले में लगे आकाशीय झूले, मौत का कुआं, चकरी, व आदि का आनंद लिया। इस बार मेले में भी कमजोर फसल होने के कारण मेले में आये लोगों ने जमकर खरीदारी नहीं की। जिससे मेले में अन्य स्थानों से आये व्यापारियों की पिछले साल की अपेक्षा इस साल कम लाभ हुआ।
मेले में पुलिस व ग्राम पंचायत ने बनाई व्यवस्था
मिनी पुष्कर धानेश्वर में सोमवार को मेले के दौरान ग्राम पंचायत फुलियाकला सरपंच पूर्णिमा पाराशार ने मेले में आये लोगों की सुविधा के लिए कार्यकर्ताओं ने जगह जगह पीने के पानी व अन्य सभी व्यवस्था की। वहीं उपखण्ड अधिकारी महावीर प्रसाद नायक, शाहपुरा डीएसपी भरत सिंह,, थानेदार भागीरथ सिंह ने पुलिस जाप्ता के साथ मेले में शाति व्यवस्था बनाने के लिए माकूल व्यवस्था की।
Updated on:
13 Nov 2019, 12:38 PM IST
Published on:
13 Nov 2019, 12:38 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.