30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अजमेर
दो लाख से अधिक श्रद्धालुओं की आस्था की डुबकी के साथ पुष्कर मेले का रंगारंग समापन
Play video

दो लाख से अधिक श्रद्धालुओं की आस्था की डुबकी के साथ पुष्कर मेले का रंगारंग समापन

pushkar fair 2019 : पुष्कर सरोवर के घाट श्रद्धालुओं से अट गए पूजा-अर्चना स्नान दर्शन प्रदान किया गया मेला मैदान में रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ मेला समापन  
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Preeti Bhatt

•

Updated: 12 Nov 2019, 3:10 PM IST

पुष्कर. कार्तिक मास की पूर्णिमा (Karthik Purnima) तिथि मंगलवार को दो लाख से भी अधिक श्रद्धालुओं ने पवित्र पुष्कर सरोवर में आस्था की डुबकी लगाई। वहीं मेला मैदान(mela ground) में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच धार्मिक पुष्कर एवं पशु मेला(international Pushkar Fair 2019 )विधिवत रूप से संपन्न हो गया।

Read More: गुरुनानक की 550वीं जयंती विशेष : अजमेर भी आए थे गुरु नानक देव

कार्तिक पूर्णिमा को प्रात: ब्रह्म मुहूर्त से ही पुष्कर सरोवर में स्नान शुरू कर दिया गया। सूर्योदय के साथ ही पुष्कर सरोवर(pushkar sarover) के 52 घाटों पर स्नानार्थियों की भीड़ लग गई। रंग-बिरंगे परिधान पहने ग्रामीण शहरी श्रद्धालु पवित्र पुष्कर में आस्था की डुबकी लगाने के लिए उमड़ पड़े । चारों और आध्यात्म पूजा का रस बरसा। वहीं पुष्कर के मेला मैदान में रंगारंग कार्यक्रमों (program) के बीच जिला कलेक्टर विश्व मोहन शर्मा ने पिछले 14 दिनों से चल रहे पुष्कर पशु मेले की समाप्ति की घोषणा की ।

Read More: pushkar fair 2019 : कार्तिक पूर्णिमा का आखिरी पंचतीर्थ महास्नान आज

समापन समारोह में कई प्रकार के रोचक मनोरंजक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां देखकर दर्शक रोमांचित हो उठे । एक ओर जहां मूछों के ताव दे रहे रोबीलो ने कार्यक्रम में समा बांधा वहीं कालबेलिया डांस, सीकर के बापू सरगांव के चंग वादन के साथ साथ घोड़ों के करतब, डांडिया नृत्य ने समापन समारोह में अनोखी छटा बिखेर दी।

Read More: Pushkar Mela 2019 : धार्मिक ग्रंथों की ‘सेल्सवूमन’ बनी ग्रामीण महिलाएं

समारोह में रंग-बिरंगे परिधान पहने स्कूली छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम सामूहिक नृत्य की प्रस्तुति दी। इसके साथ ही पुष्कर का धार्मिक एवं पशु मेला संपन्न हो गया है। हालांकि जिला प्रशासन की ओर से आगामी दो दिनों तक सुरक्षा व्यवस्था माकूल की गई है ।नगरपालिका की ओर से कस्बे में आने वाले श्रद्धालुओं के कारण फैली गंदगी को साफ करने की तैयारियां शुरू कर दी है।

Read More: Pushkar Fair 2019: प्रसिद्ध डांसर सपना चौधरी आई पुष्कर और ……