1 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अजमेर
Law College: धरी रह गई स्टूडेंट्स की नेतागिरी, नहीं ले सके एडमिशन
Play video

Law College: धरी रह गई स्टूडेंट्स की नेतागिरी, नहीं ले सके एडमिशन

एलएलबी प्रथम वर्ष के प्रवेश फार्म जमा कराने का काम हो चुका है पूरा।

Google source verification

अजमेर. लॉ कॉलेज (law college ajmer) को इस बार प्रथम वर्ष में आवेदन कम मिले हैं। बीते साल के मुकाबले 125 फार्म (admission forms) कम आए हैं। मौके पर दस्तावेजों (documents) के सत्यापन और जांच के चलते ऐसा हुआ है।

Read More: बारातियों ने पेट्रोल पम्प पर मचाया उत्पात, तोडफ़ोड़ कर दो लाख लूटे

बार कौंसिल ऑफ इंडिया (BCI) ने हाल में कॉलेज को एलएलबी प्रथम वर्ष में प्रवेश की अनुमति दी है।सत्र 2019-20 में प्रथम वर्ष (first year) की 240 सीट पर प्रवेश होने हैं। विद्यार्थियों को 11 नवंबर तक भरे हुए फार्म की हार्ड कॉपी (hard copy) और दस्तावेज (documents) जमा करानी थी। यह अवधि पूरी हो गई है।

Read More: Pushkar fair 2019: ये हैं हमारे राजस्थान के असली रंग, दंग रह गए सैलानी

टूटे नेताओं के मंसूबे
कॉलेज को प्रथम वर्ष की 240 सीट पर 525 फार्म मिले हैं। पिछले साल 650 फार्म मिले थे। पिछले साल तक कॉलेज फार्म लेने के बाद दस्तावेज (documents check) मंगवाकर जांच करता था।

Read More: अजमेर में बारावफात के जुलूस ने दिया हालात सामान्य होने का संदेश

इस बार कॉलेज ने आवेदन के साथ मूल दस्तावेजों की जांच-सत्यापन का फार्मूला अपनाया। इसके चलते नेतागिरी करने वाले छात्रों (students leader) के मंसूबे धरे रहे गए। केवल छात्रसंघ चुनाव लडऩे के इरादे से प्रवेश लेने वाले छात्र शैक्षिक दस्तावेज (documents) प्रस्तुत नहीं कर सके।

Read More: गुरुनानक की 550वीं जयंती विशेष : अजमेर भी आए थे गुरु नानक देव

इस बार छात्रसंघ का एक पदाधिकारी
कॉलेज में इस बार छात्रसंघ (student union) का एकमात्र पदाधिकारी है। यहां अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हिमांशु चौहान, महासचिव निखिल कासोटिया और उपाध्यक्ष अनिल कुमावत लिंगदोह समिति और कॉलेज शिक्षा निदेशालय के चुनाव नियमानुसार (rules) अयोग्य घोषित हो चुके हैं। यहां संयुक्त सचिव पद पर जीते दीपक सेन ही कार्यकारिणी के एकमात्र निर्वाचित पदाधिकारी हैं।

Read More: pushkar fair 2019 : कार्तिक पूर्णिमा का आखिरी पंचतीर्थ महास्नान आज