30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अजमेर
MDSU: विश्वविद्यालय में बनेगा कैंपस कॉलेज, शुरू होंगे नए कोर्स
Play video

MDSU: विश्वविद्यालय में बनेगा कैंपस कॉलेज, शुरू होंगे नए कोर्स

कैंपस कॉलेज खोलने का प्रस्ताव बनाया था। उनके असामायिक निधन के चलते यह योजना पूरी नहीं हो सकी थी।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

raktim tiwari

•

Updated: 12 Oct 2019, 7:15 AM IST

अजमेर. महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय (mdsu ajmer) सत्र 2020-21 में कैंपस कॉलेज बनाएगा। साथ ही परिसर में कई स्नातक (UG) और स्नातकोत्तर स्तर (PG) के कोर्स प्रारंभ होंगे। शुक्रवार को आयोजित 59 वीं एकेडेमिक कौंसिल (Academic council) की बैठक यह फैसले लिए गए।

कुलपति प्रो. आर. पी. सिंह की अध्यक्षता में एकेडेमिक कौंसिल की बैठक हुई। इसमें कुलसचिव संजय कुमार माथुर, सदस्य डॉ. सिस्टर पर्ल, डॉ. सहदेव दान चारण, मोहम्मद इदरीश खान, डॉ. एम. पी. बजाज सहित सभी विभागाध्यक्ष (head of department)शामिल हुए।

read more: सावधान! आपकी सेहत के लिए खतरा न बन जाए मिलावटी मिठाई

अब विश्वविद्यालय का होगा कैंपस कॉलेज
विश्वविद्यालय सत्र 2020 में अपना कैंपस कॉलेज (campus college) बनाएगा। इसमें कला (arts), वाणिज्य (commerce), विज्ञान संकाय (science) के अलावा कौशल विकास, बैंकिंग, इंश्योरेंस कोर्स, शॉर्ट टर्म कोर्स चलाए जाएंगे। मालूम हो कि पिछले साल तत्कालीन कुलपति प्रो. विजय श्रीमाली (vijay shrimali) ने कैंपस कॉलेज खोलने का प्रस्ताव बनाया था। उनके असामायिक निधन के चलते यह योजना पूरी नहीं हो सकी थी।

read more: RPSC: प्राध्यापक भर्ती के आवेदन 12 तक

यह बने डीन
मैनेजमेंट-प्रो. मनोज कुमार

कॉमर्स-प्रो. बी. पी. सारस्वत
शिक्षा-डॉ. नागेंद्र सिंह

विज्ञान-प्रो. सुब्रतो दत्ता
विधि-डॉ. विभा शर्मा

कला-डॉ. डॉली दलेला
ललित कला-डॉ. गीतांजली वर्मा

डीन पीजी-प्रो. भारती जैन

डीन कॉलेज-प्रो. शिवप्रसाद

read more: सिटी फॉरेस्ट और मॉडल तालाब का किया अवलोकन

कैंपस में शुरू होंगे ये पाठ्यक्रम (new courses)
बीए, बी.कॉम, बीएससी स्तर पर पांच वर्षीय एलएलबी कोर्स

फिजिकल एज्यूकेशन में बीपीएड और एमपीएड कोर्स
सेंटर फॉर लैंग्वेंजेस (अंग्रेजी और अन्य भाषाएं)

बीए और एमए स्तर पर फाइन आट्र्स कोर्स
एम.ए. एज्यूकेशन और डिप्लोमा इन लेब टेक्नोलॉजी कोर्स

एम.ए.भूगोल और भूगर्भशास्त्र
एलएलबी (तीन वर्षीय)

इन मुद्दों पर भी सहमति (agenda)

-बॉयज इंजीनियरिंग कॉलेज में एमएससी गणित पाठ्यक्रम
-प्रवेश से परीक्षा और परिणाम तक का कलैंडर

-रक्तदान करने वाले विद्यार्थियों को प्रवेश में एक प्रतिशत की राहत
-कैंपस कोर्स में शुरु होगा च्वॉइस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम

-टोंक कॉलेज के प्रस्ताव पर मानसिक विक्षिप्त (मनोविज्ञान) कोर्स में मेडल की शुरुआत

read more: झील में युवक ने लगाई छलांग, अस्पताल पहुंचने पर छूटे प्राण!