29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Panchayat chunav : उत्साह अपार : मतदान केन्द्रों पर लगी कतार

पंचायत चुनाव : प्रथम चरण का मतदान शांतिपूर्ण सम्पन्न
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

dinesh sharma

•

Updated: 17 Jan 2020, 8:22 PM IST

Panchayat chunav : उत्साह अपार : मतदान केन्द्रों पर लगी कतार

Panchayat chunav : उत्साह अपार : मतदान केन्द्रों पर लगी कतार

अजमेर.

पंचायत आम चुनाव, 2020 के प्रथम चरण के तहत जिले की पंचायत समिति पीसांगन, भिनाय, जवाजा एवं श्रीनगर (आंशिक) के क्षेत्रों में सरपंच एवं वार्ड पंचों के लिए मतदान शांतिपूर्ण सम्पन्न हुआ। लोगों ने उत्साह के साथ गांव की सरकार बनाने में अपनी भूमिका अदा की।

मतदान केन्द्रों पर कतारें लगी रहीं। जिला निर्वाचन अधिकारी विश्व मोहन शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को पंचायत समिति पीसांगन की 24 ग्राम पंचायतों के 105 मतदान केन्द्रों, भिनाय की 25 ग्राम पंचायतों के 120 मतदान केन्द्रों, जवाजा की 46 ग्राम पंचायतों के 157 मतदान केन्द्रों तथा श्रीनगर की 7 ग्राम पंचायतों के 40 मतदान केन्द्रों पर शांतिपूर्ण मतदान हुआ।

read more : पच्चीस साल से यहां नहीं थमा छैनी-हथोड़ा

शाम 5 बजे मतदान समाप्ति के पश्चात सरपंच एवं वार्ड पंचों के लिए मतगणना का कार्य शुरू हुआ। प्रथम चरण के चुनाव में 102 ग्राम पंचायतों के मतदान केन्द्रों पर मतदान हुआ। कहीं भी किसी तरह की अप्रिय स्थिति सामने नहीं आई है।

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक कुंवर राष्ट्रदीप ने व्यवस्थाओं पर नजर बनाए रखी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि प्रथम चरण के तहत जिले की 102 ग्राम पंचायतों में उप सरपंच का चुनाव शनिवार को होगा।

read more : Patrika Bird Fair 2020: सर्द मौसम में गर्मजोशी से रंग बिखेरते कलाकार ,देखें वीडियो

सामग्री जमा कराने के लिए विशेष व्यवस्था

पंच-सरपंच पदों के प्रथम चरण के निर्वाचन के बाद मतदान दल शनिवार को उप सरपंच का निर्वाचन कराकर सामग्री संग्रहण के लिए सुबह 11.30 बजे के बाद ग्राम पंचयत मुख्यालय से रवाना होकर राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज में सामग्री जमा कराने पहुंचेंगे।

read more : डिस्कॉम के अधिकारी कर रहे बिजली चोरी, तीन निलम्बित

मतदान दलों से सामग्री जमा करने की व्यवस्था पंचायत समिति के रिटर्निंग ऑफिसर के पर्यवेक्षण में की जाएगी। पॉलीटेक्निक कॉलेज में पीसांगन पंचायत समिति की 24 ग्राम पंचायतों के 105 बूथों की सामग्री इलेक्ट्रॉनिक ब्लॉक के बाहर, जवाजा पंचायत समिति की 46 ग्राम पंचायतों के 157 बूथों की सामग्री सिविल ब्लॉक के बाहर, भिनाय पंचायत समिति की 25 ग्राम पंचायतों के 120 बूथों की सामग्री इलेक्ट्रोनिक ब्लॉक के बाहर तथा श्रीनगर की 7 ग्राम पंचायतों के 40 बूथों की सामग्री इलेक्ट्रॉनिक ब्लॉक के बाहर स्थापित किए जाने वाले उप काउंटरों पर जमा होगी।

read more : अजमेर डिस्कॉम ने कहा वापस ले लो बिजली के कनेक्शन

प्रथम चरण का मतदान प्रतिशत

पंचायत आम चुनाव 2020 के तहत प्रथम चरण का मतदान शान्तिपूर्वक सम्पन्न् हुआ। जिला चुनाव नियंत्रण कक्ष के अनुसार जवाजा पंचायत समिति में सुबह 10 बजे तक 13.28 प्रतिशत, 12 बजे तक 23.67 प्रतिशत तथा 3 बजे तक 52.19 प्रतिशत मतदान हुआ।

भिनाय पंचायत समिति में सुबह 10 बजे तक 11.87 प्रतिशत, 12 बजे तक 29.30 प्रतिशत तथा 3 बजे तक 56.33 प्रतिशत मतदान हुआ। पीसांगन पंचायत समिति में सुबह 10 बजे तक 6.56 प्रतिशत, 12 बजे तक 30.96 प्रतिशत तथा 3 बजे तक 50.57 प्रतिशत मतदान हुआ।

श्रीनगर पंचायत समिति में सुबह 10 बजे तक 13.08 प्रतिशत, 12 बजे तक 24.75 प्रतिशत तथा 3 बजे तक 57.64 प्रतिशत मतदान हुआ।

द्वितीय चरण के मतदान दलों का तृतीय रेण्डमाइजेशन 20 को

पंचायत आम चुनाव 2020 के पंच/सरपंच पदों के चुनाव के द्वितीय चरण के मतदान दलों का तृतीय रेण्डमाइजेशन अजमेर में कलक्ट्रेट स्थित एनआईसी कक्ष में 20 जनवरी सुबह 10.30 बजे किया जाएगा। यह जानकारी उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने दी।