
rain water in colony
अजमेर. बरसात (barast) और सीवरेज (sever line) का पानी शहर की सोमलपुर क्षेत्र की दीपदर्शन कॉलोनी और अजयनगर क्षेत्र की उदयनगर कॉलोनी में मुसीबत बना हुआ है। घरों-दुकानों और गलियों में पानी भरा होने से लोग परेशान (problem of peoples) हैं। यहां बिजली के पोल पानी में घिरने से करंट का खतरा कायम है। प्रशासनिक स्तर पर पानी की निकासी (rain water store) के इंतजाम नकाफी साबित हुए हैं।
शहर में लगातार बरसात (heavy rain in ajmer) के चलते निचले क्षेत्रों, रिहायशी कॉलोनियों में पानी भर गया है। सोमलपुर क्षेत्र की दीपदर्शन कॉलोनी (deep darshan colony) भी इसमें शामिल है। कॉलोनी की गलियों, घरों-दुकानों के आसापास पानी भरा हुआ है। क्षेत्र के गोविंद सिंह ने बताया कि चंदवरदायी नगर और सोमलपुर क्षेत्र से बरसात-सीवर (rain and sver water) का पानी कॉलोनी में एकत्रित हो रहा है। जिला कलक्टर विश्व मोहन शर्मा (vishva mohan sharma) को शिकायत करने पर उन्होंने सरपंच को यहां उचित बंदोबस्त करने को कहा।
नाला निर्माण के लिए खुदाई
क्षेत्रवासियों ने बताया कि पानी की निकासी के लिए जेसीबी मशीन (jcb machine )से खुदाई कराई गई। यहां नाला निर्माण प्रस्तावित है। लेकिन पांच-छह दिन से कामकाज ठप है। क्षेत्रों पानी लगातार हिलोरें मार रहा है। यहां बिजली के खंभे पानी में डूबने से करंट (electric current) का खतरा बना हुआ है। लोगों को आवाजाही में जबरदस्त दिक्कतें हो रही है। जिला प्रशासन और स्थानीय निकास प्रशासन ने पानी के निकासी के उचित प्रबंध नहीं किए हैं।
उदयनगर में भी पानी
अजयनगर-उदयनगर क्षेत्र में भी बरसात (rain water) का पानी भरा हुआ है। यहां भी अधिकांश गलियों-मकानों के आसपास पानी भरा हुआ है। क्षेत्र में पम्प सेट (pump set) लगाकर पानी की निकासी का इंतजाम भी फेल हो रहा है। जलस्तर (water level) में खास कमी नहीं आई है। क्षेत्रवासी जलभराव से परेशान हैं। पानी के चलते कई घरों में सीलन और बदबू (smell) आनी शुरू हो गई है। निर्माणाधीन मकानों (under construction) की नींव में पानी भरा हुआ है।
Updated on:
5 Sep 2019, 7:23 AM IST
Published on:
5 Sep 2019, 7:23 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.