डिस्कॉम से जुड़े अजमेर में स्पॉट बिलिंग शुरू की गई है। धीरे-धीरे बांसवाड़ा, ब्यावर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, डीडवाना-कुचामन, डूंगरपुर, झुंझुनूं, नागौर, प्रतापगढ़, राजसमंद, सलूंबर, सीकर और उदयपुर जिले में स्पॉट बिलिंग शुरू होगी। मीटर की मोबाइल पर रीडिंग लेकर तत्काल बिल जनरेट होगा। स्मार्ट मीटर लगने के बाद इसे भी खत्म की जाएगी।