
ground water in ajmer
जिले में पेयजल की स्थिति अच्छी नहीं है। एक तरफ जलापूर्ति के एक मात्र स्त्रोत यानि बीसलपुर बांध में पर्याप्त पानी नहीं है। दूसरी ओर अंधाधुंध जलदोहन से पूरा जिला डार्क जोन में है। यही स्थिति रही तो आने वाले दो-तीन साल में हालात बेहद खराब हो जाएंगे। सरकार जलदोहन रोकने और पेयजल इंतजाम को लेकर गंभीर नहीं दिख रही है।
मौजूदा वक्त बीसलपुर बांध परियोजना अजमेर जिले की लाइफ लाइन है। शहरी क्षेत्र के अंतर्गत अजमेर, ब्यावर, किशनगढ़, नसीराबाद, केकड़ी, सरवाड़, बिजयनगर और पुष्कर में पेयजल की सप्लाई की जाती है। इसके तहत शहरी इलाके में वर्तमान में 12 लाख लोगों के लिए सप्लाई की जा रही है। वहीं ग्रामीण क्षेत्र में 18 लाख लोगों के लिए पानी की सप्लाई की जा रही है।
डार्क जोन में पूरा जिला
कृषि कार्यों, व्यावसायिक और घरेलू उपयोग के लिए लोग अंधाधुंध जल दोहन से समूचा अजमेर जिला डार्क जोन में है। भूजल विभाग प्रतिवर्ष मानूसन पूर्व और मानसून समाप्ति के बाद भूजल स्तर मापन करता है। इसके लिए जिले की नौ पंचायत समितियों में 350 कुएं चिह्नित हैं। भूजल स्तर की जिले की रिपोर्ट गंभीर है।
सरकार नहीं गंभीर
अंधाधुंध जल दोहन रोकने में सरकार नाकाम है। अवैध ढंग से जिले में बोरिंग जारी है। जिला प्रशासन और पुलिस यदा-कदा बोरिंग मशीन जब्त करते हैं। भूजल दोहन वाले क्षेत्र में लोगों को नोटिस भी नहीं जारी होते हैं। यही वजह है, कि अजमेर जिले की स्थिति साल दर साल खराब हो रही है।
Read More: रोजाना बर्बाद हो रहा हजारों लीटर पानी
पंचायतवार यह है जिले की स्थिति
...अरांई: भूजल-5131.19 है.मीटर, दोहन-5651.73 (है.मीटर), स्थिति-110.14 प्रतिशत दोहन (डार्क जोन)
भिनाय: भूजल-4443.10 है.मीटर, दोहन-5609.61 (है.मीटर), स्थिति-125.25 प्रतिशत दोहन (डार्क जोन)
जवाजा: भूजल-1885.11 है.मीटर, दोहन-3079.21 (है.मीटर), स्थिति-163.34 प्रतिशत दोहन (डार्क जोन)
केकड़ी: भूजल-5429.74 है.मीटर, दोहन-9145.01 (है.मीटर), स्थिति-168.42 प्रतिशत दोहन (डार्क जोन)
मसूदा: भूजल-3879.85 है.मीटर, दोहन-4347.17 (है.मीटर), स्थिति-112.04 प्रतिशत दोहन (डार्क जोन)
पीसांगन: भूजल-6820.62 है.मीटर, दोहन-12168.04 (है.मीटर), स्थिति-178.40 प्रतिशत दोहन (डार्क जोन)
सिलोरा: भूजल-3461.95 है.मीटर, दोहन-5744.79 (है.मीटर), स्थिति-165.94 प्रतिशत दोहन (डार्क जोन)
सरवाड़: भूजल-1688.83 है.मीटर, दोहन-2212.23 (है.मीटर), स्थिति-130.99 प्रतिशत दोहन (डार्क जोन)
श्रीनगर: भूजल-3160.25 है.मीटर, दोहन-5644.58 (है.मीटर), स्थिति-178.61 दोहन (डार्क जोन)
Published on:
30 Jun 2019, 8:44 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.