29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कार चालक ने नहीं पहना हेलमेट तो ट्रैफिक पुलिस ने काट दिया चालान

Highlights - उत्तर प्रदेश ट्रैफिक पुलिस एक बार फिर अपने अजब-गजब कारनामे के लिए चर्चाओं में - अलीगढ़ ट्रैफिक पुलिस ने कार में हेलमेट नहीं पहनने पर एक हजार रुपए का चालान काटा - मामला सुर्खियों में आते ही एसपी को देनी पड़ी सफाई
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अलीगढ़

•

image

lokesh verma

•

Updated: 7 Apr 2021, 10:07 AM IST

traffic_o.jpg

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
अलीगढ़. उत्तर प्रदेश ट्रैफिक पुलिस एक बार फिर अपने अजब-गजब कारनामे के लिए चर्चाओं में है। यह ताजा मामला अलीगढ़ का है। जहां दरअसल, अलीगढ़ ट्रैफिक पुलिस ने कार में हेलमेट नहीं पहनने पर एक हजार रुपए का चालान काट दिया है। इस मामले में ट्रैफिक पुलिस की किरकिरी होते देख खुद एसपी को सामने आना पड़ा है। उन्होंने सफाई देते हुए कहा है कि ई चालान से बचने के लिए लोग नंबर प्लेट बदल रहे हैं, जिसके कारण हेलमेट में चालान हो गया।

यह भी पढ़ें- किसान से रिश्वत लेते लेखपाल का वीडियो हुआ वायरल

बताया जा रहा है कि बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) अलीगढ़ लक्ष्मी कांत पांडे के कार्यालय से अटैच एक बोलेरो कार का चालान ट्रैफिक पुलिस ने चालान कर दिया है। चालान कटने का कारण बताया कि कार के चालक ने हेलमेट नहीं पहना था। इसलिए एक हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया है। इस संबंध में बीएसए लक्ष्मी कांत पांडे का कहना है कि कार के चालक ने चालान कटने की बात कही है। चालक ने कार में हेलमेट नहीं पहनने की वजह से चालान कटना बताया है। उन्होंने कहा कि हो सकता है कि किसी तकनीकी खराबी के कारण ऐसा हुआ हो। वह अपने स्तर पर मामले को दिखवा रहे हैं।

कार में हेलमेट नहीं पहनने पर चालान कटने का मामला सुर्खियों में आते ही एसपी ट्रैफिक सतीश चंद्र को सफाई देनी पड़ी है। उन्होंने कहा है कि अब मेनुअल चालान की प्रक्रिया समाप्त हाे गई है। अब ई-चालान की प्रकिया के तहत चालान काटे जाते हैं। उन्होंने कहा कि ई-चालान से बचने के लिए लोग नंबर प्लेट बदल देते हैं। इस वजह से कार का हेलमेट का चालान कट गया होगा। उन्होंने बताया कि गलत नंबर प्लेट का अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत पांच हजार रुपए का जुर्माना लगाया जा रहा है। बता दें कि ये पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी कई ऐसे मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें ट्रैफिक पुलिस की खासी किरकिरी हुई है।

यह भी पढ़ें- कर्मचारियों की चनाव ड्यूटी को लेकर सरकार का बड़ा फैसला, इस बार मिलेंगे 30 लाख रुपये