युवक के परिजन का कहना है कि, बुधवार की शाम 20 वर्षीय युवक घर ववालों से कहकर निकला था कि, वो मजदूरी के लिए गुजरात जा रहा है। लेकिन वो गुजरात नहीं गया, बल्कि गांव से ही 200 मीटर की दूरी पर स्थित एक पेड़ के नीचे पहुंचा, जहां 18 वर्षीय लड़की उसके साथ मौत के बंधन में बंधकर अमर होने का इंतजार कर रही थी। यहां कपल काफी देर एक साथ रहा। पेड़ गांव से बाहरी इलाके में है, इसलिए वहां इस दौरान किसी का आना जाना भी नहीं हुआ। यहां युवक ने युवती की मांग भरी और उसकी सेल्फी भी ली ये सेल्फी के साथ एक संदेश परिवार और रिश्तेदारों को भेजा। उसके बाद दोनों उसी पेड़ पर फांसी के फंदे पर झूल गए। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है।