इंदौर/ मध्य प्रदेश में कोरोना संकट के चलते लगाए गए लॉकडाउन और उसके बाद अपनी मांगों के चलते सड़क पर न उतरने वाली बसें अब यात्रियों को और भी परेशान कर सकती हैं। दरअसल, आर्थिक राजधानी इंदौर समेत प्रदेश में संचालित होने वाली प्राइवेट यात्री बसों के किराये में अब 25 फीसदी की बढ़ोतरी होने की संभावनाएं बढ़ने लगी हैं। इसका परिणाम ये होगा कि, पहले से महंगाई की मार झेल रहे मध्यम वर्गीय व्यक्ति पर सफर करने का भार और भी बढ़ जाएगा। बस ऑनर्स एसोसिएशन ने परिवहन विभाग काे किराया बढ़ाने काे लेकर अपने तर्कों समेत मांग पत्र सौंपा है। इसमें 50 फीसदी तक किराया बढ़ाने की मांग है।