बता दें कि, मंगलवार को कोरोना के 2741 सैंपल लिये गए, जिनमें से 2342 की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई। राहत की बात ये है कि, शहर में अब तक 12068 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं, जिले का कोरोना रिकवरी रेट 67.27 फीसदी है। हालांकि, चौकाने वाली बात ये है कि, सामने आए नए नतीजों के मुताबिक, कोरोना के नए लक्षण में अब सिरदर्द भी जुड़ गया है। यानी अगर किसी व्यक्ति को लंबे समय सिर दर्द की समस्या रहे तो, उसे कोरोना की जांच करा लेनी चाहिए।