13 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बीजेपी के इस कद्दावर मंत्री के भाई चाहते हैं मेयर का टिकट, क्या होगा दलबदल कर आई नन्दी की पत्नी अभिलाषा का…

पार्षद के लिए 1425 ने की दावेदारी

3 min read
Google source verification
BJP

इलाहाबाद में BJP से मेयर के लिए 51 ने किया आवेदन, कोई है कैबिनेट मंत्री का भाई तो कोई पत्नी

इलाहाबाद. नगर निकाय चुनाव, इलाहाबाद के लिए बीजेपी से 51 लोगों ने टिकट के लिए दावेदारी की। इसमें यूपी के स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह के भाई राघवेन्द्र नाथ सिंह व निवर्तमान मेयर और कैबिनेट मंत्री नन्द गोपाल नन्दी की पत्नी अभिलाषा गुप्ता जैसे कई दिग्गज नेता भी शामिल हैं। वहीं, 80 वार्डों से 1425 लोगों ने पार्षद पद के लिए आवेदन किया। मंगलवार को सर्किट हाउस में लिए जा रहे आवेदन के दौरान चयन समिति के सवालों से पार्षद दावेदारों के पसीने छूट गए। ऐसे माना जा रहा है चयन समिति की ओर से पार्षद और मेयर के लिए कुछ दावेदारों की संस्तुति जरूर की जाएगी। लेकिन मेयर पद का अंतिम टिकट दिल्ली से ही तय होगा। ऐसे में अब मेयर के लिए आवेदन करने वाले लोगों की निगाहें दिल्ली पर टिक गई हैं।

बीजेपी ने नगर निकाय चुनाव में जीत हासिल करने के लिए कमर कस ली है। वह किसी प्रकार का कोई रिस्क नहीं लेना चाहती क्योंकि पंजाब के गुरदासपुर में हुए लोकसभा उपचुनाव में हार के बाद नगर निकाय चुनाव ना केवल एक नई ऊर्जा का संचार करेगा बल्कि आने वाले लोकसभा चुनाव के लिए दशा और दिशा भी तय करेगा। ऐसे में बीजेपी नगर निकाय चुनाव में जीताउ प्रत्याशियों पर ही दांव लगाने के मूड में है। नगर निकाय चुनाव को लेकर लगातार दूसरे दिन भी मेयर और पार्षद प्रत्याशियों के उम्मीदवारों के आवेदन लिए गए। अब तक कुल 51 लोग बीजेपी से मेयर का चुनाव लड़ने के लिए आवेदन कर चुके हैं। इसमें निवर्तमान मेयर व यूपी कैबिनेट मंत्री नन्द गोपाल नन्दी की पत्नी अभिलाषा गुप्ता और यूपी के स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह के चचेरे बड़े भाई केपी ट्रस्ट के अध्यक्ष राघवेंद्र नाथ सिंह जैसे दिग्गज से लेकर बीजेपी पदाधिकारी व कार्यकर्ता तक ने आवेदन किया है। इसके अलावा पार्षद के लिए विभिन्न वार्डों से कुल 1425 आवेदन आए। इसमें से सर्वाधिक आवेदन शहर उत्तरी से 575 आवेदन आए। इसके अलावा शहर दक्षिणी से 500 और शहर पश्चिमी से 350 आवेदन किए गए। पार्टी पदाधिकारियों की माने तो आवेदन मिलने के बाद चयन समिति की ओर से कुछ पार्षद प्रत्याशियों की लिस्ट बना कर वाराणसी भेजी जाएगी। वहां से लखनऊ में पार्षद उम्मीदवारों पर मुहर लगेगी। जबकि मेयर के टिकट पर अंतिम निर्णय बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अमित शाह दिल्ली में तय करेंगे। हालांकि इसके पहले चयन कमेटियों और संघ पदाधिकारियों का भी मेयर उम्मीदवार को लेकर मंथन होगा।

यह भी पढ़ें- बीजेपी से मेयर के टिकट के लिए शुरू हुआ आवेदन, यूपी के दो कैबिनेट मंत्रियों के चहेतों पर टिकी सबकी निगाहें

सवालों से जब दावेदारों के छूटे पसीने

बीजेपी से पार्षद का टिकट पाने के लिए मंगलवार को भी आवेदकों की लंबी कतार लगी रही। सर्किट हाउस खचाखच भाजपा कार्यकर्ता और मेयर, पार्षद के दावेदारों से भरा रहा। यहां आवेदन ले रहे चयनकर्ताओं के पूछे सवालों से पार्षदों के दावेदारों के पसीने छूट गये। सवाल मुख्य रूप से बीजेपी को केंद्र में रख पूछे जा रहे थे। इसमें बीजेपी की स्थापना कब हुई, किसने की, उद्देश्य, पार्टी कब ज्वाइन की, अटल बिहार वाजपेयी कितने समय तक प्रधानमंत्री रहे, आपके वार्ड में जातिगत समीकरण क्या हैं, आप किस तरह से खुद को मजबूत दावेदार मानते हैं जैसे सवाल आवेदकों के पसीने छुड़ा रहे थे।

यह भी पढ़ें- फूलपुर उपचुनाव: पीएम मोदी के पसंदीदा यूपी के कैबिनेट मंत्री को मिल सकता है टिकट!

इन्होंने किया मेयर के टिकट के लिए आवेदन

दो दिनों में अब तक 51 लोग बीजेपी से मेयर का टिकट पाने के लिए आवेदन कर चुके हैं। इसमें अभिलाषा गुप्ता, चौधरी राघवेंद्र नाथ सिंह, डॉ. एलएस ओझा, अवधेश चंद्र गुप्ता, विजय मिश्रा, दिवाकर नाथ त्रिपाठी, डॉ. कीर्तिका अग्रवाल, पूर्व महापौर डॉ. केपी श्रीवास्तव, डॉ. बीबी अग्रवाल, डॉ. सुशील सिन्हा, डॉ. नीरज अग्रवाल, रतन दीक्षित, रोहित बधावन, जय बाबू केसरवानी, दिलीप चैरसिया, निर्वतमान पार्षद राजू शुक्ला, गणेश केसरवानी, पुष्पा कुशवाहा, सुबोध सिंह, प्रेमलता श्रीवास्तव, रविंद्र कुमार त्रिपाठी, अनुराग पांडेय, डॉ. कमला सिंह, शशि वार्श्णेय, मुरानी लाल अग्रवाल, विदुप अग्रहरि, राकेश शुक्ला, डॉ. रामलाल ओझा, आशीष गुप्ता, मंजू सिंह बिसने, राजेश मिश्रा, लल्लू लाल कुशवाहा, अनिल भट्ट, शशांक त्रिपाठी, शशांक शेखर पांडेय, राजीव कुमार नायर, अमरजीत सिंह, रंग बली सिंह, रामनंद शुक्ल सागर, मंगला प्रसाद तिवारी, आरती सिंह, सैयद जाहिद हुसैन, केसर सिंह पटेल, प्रोफेसर जहांआरा, मृत्युंजय तिवारी, कविता यादव, सहेर नकवी, पदुम जायसवाल, रईस चंद्र शुक्ल और सीताराम गुप्ता का नाम शामिल है।

by Arun Ranjan

बड़ी खबरें

View All

प्रयागराज

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग