10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अलवर: 5 दोस्तों ने होटल में महिला को नशीला पेय पिलाकर किया गैंगरेप, आरोपी गिरफ्तार

अलवर जिले के भिवाड़ी में पांच युवकों ने दिल्ली की एक महिला से गैंगरेप करने का मामला सामने आया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अलवर

•

image

kamlesh sharma

•

Updated: 6 May 2018, 5:01 PM IST

rape

अलवर। अलवर जिले के भिवाड़ी में पांच युवकों ने दिल्ली की एक महिला से गैंगरेप करने का मामला सामने आया है। पांच आरोपियों ने एक निजी होटल में इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पीड़िता का बयान दर्ज कर सरकारी अस्पताल में मेडिकल करवाया है। घटना की सूचना मिलने के बाद भिवाड़ी के एडिशनल एसपी पुष्पेंद्र सोलंकी ओर डीएसपी सिद्धांत शर्मा मौके पर पहुंचे और साक्ष्य जुटाए। इस पूरे मामले की जांच फूलबाग थाना पुलिस कर रही है। जानकारी के मुताबिक, पीड़िता दिल्ली में इवेंट मैनेजमेंट का काम करती है।

पुलिस ने बताया कि एक इवेंट आॅर्गनाइज करवाने के बहाने से महिला को दिल्ली से भिवाड़ी लेकर आए और एक निजी होटल में ठहरे। इसके बाद आरोपियों ने युवती को नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

दुष्यंत शर्मा हत्या मामले में हुआ चौंकाने वाला खुलासा, अनुराधा से भी बड़ी डॉन बनना चाहती है प्रिया सेठ

शाम को होश आने के बाद पीड़िता ने सहेली को फोन कर पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद पीड़िता की सहेली ने दिल्ली पुलिस को इस घटना की जानकारी दी। इस पर दिल्ली पुलिस ने भिवाड़ी पुलिस संपर्क किया और घटना की जानकारी देते हुए पीड़िता के फोन नंबर दिया।

राजस्थान के पाटन प्रधान ने महिला के साथ किया अश्लील डांस, देखें वीडियो

सूचना पाकर पुलिस ने होटल में दबिश दी और आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। पांचों आरोपी दिल्ली के ही रहने वाले हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पुलिस ने पीड़िता बयान लेकर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों की युवती से मुलाकात एक पारिवारिक समारोह के दौरान हुई थी, जहां युवती इंवेट मैनेजमेंट का काम देख रही थी।

जालिम पिता ने मासूम बेटे का गला दबाकर मार डाला, वजह बेहद चौंकाने वाली

पत्नी ने तेज धारदार हथियार काट दिया पति का गुप्तांग, घटना के बाद फरार हुई पत्नी