अलवर शहर में अखैपुरा, लादिया मोहल्ला चौकी स्कूल के पास, होली ऊपर, सागर ऊपर, महल चौक, हजूरी गेट, पहाड़गंज मोहल्ले में देवीजी के मंदिर से आगे पीपल के पेड़ के पास, अशोका टाकीज के आसपास, गोपाल टाकीज के पीछे, केडलगंज, सामान्य अस्पताल की पुरानी कोविड जांच लैब के बाहर, लखंडावाला कुआं, केशव नगर, स्वर्ग रोड, धोबीगट्टा, बुधविहार, शिवाजी पार्क, नयाबास, कालाकुआं, एनईबी, दाउदपुर व अपनाघर शालीमार सहित अनेक इलाकों में सट्टा चल रहा है। पुलिस को इन सभी ठिकानों के बारे में पता है, लेकिन कार्रवाई नहीं की जा रही।