10 जून 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ठंड से अधेड़ की मौत! पेड़ के नीचे पड़ी मिली लाश, रहने को नहीं था घर

प्रशासन व पुलिस बता रही अत्यधिक शराब सेवन से हुई है मृत्यु, दूसरों के घर काम कर करता था गुजारा

2 min read
Google source verification
Dead body of Mid age man

Dead body of Mid age man

मनेंद्रगढ़. नगर पालिका मनेंद्रगढ़ के वार्ड क्रमांक-२२ रापाखेरवा में ठंड से एक अधेड़ व्यक्ति की मौत होने का मामला सामने आया है। हालांकि कलक्टर व पुलिस अत्यधिक शराब सेवन को मौत की वजह बता रही है। जबकि मृतक की भांजी ठंड से मौत होना बताया है। इधर गांव वालों का कहना है कि बुजुर्ग के पास रहने के लिए मकान नहीं था। वह दूसरों के घर काम कर किसी तरह अपना गुजारा कर रहा था। वह कहीं भी रुक जाता था।


कोरिया जिले के मनेंद्रगढ़ स्थित वार्ड क्रमांक-22 रापाखेरवा निवासी लट्टू (50) की गुरुवार सुबह मोहल्ले में ही एक पेड़ के नीचे शव मिला। उसका शरीर अकड़ा हुआ था। लोगों का कहना है कि उसकी मौत ठंड के कारण हो गई है। इस मामले में मोहल्लेवासियों का कहना है कि मृतक के पास रहने के लिए कोई मकान नहीं था।

इसके अलावा उसका वोटर आईडी, राशनकार्ड भी नहीं बना था। मृतक दूसरे के घर में मवेशियों को चारा देने, साफ-सफाई करने का काम करता था और कहीं भी रात गुजार लेता था। मृतक की भांजी का कहना है कि ठण्ड से ही मौत हुई है। आशंका जताई जा रही है कि बुधवार को भी वह गांव में काम करने के बाद खाना खाया और रात में पेड़ के नीचे सो गया होगा।

खुले आसमान के नीचे बिना चादर, कंबल के सोने के कारण उसे ठंड ने अपनी चपेट में ले लिया होगा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा पश्चात शव को पीएम के लिए अस्पताल भिजवाया। आगे की कार्रवाई के लिए पुलिस पीएम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। अभी तक यह क्लियर नहीं हो पाया है कि अधेड़ की मौत किस कारण से हुई है।


कलक्टर का कहना- अत्यधिक शराब सेवन की आ रही बात
इस संबंध में कलक्टर नरेंद्र दुग्गा ने कहा कि पुलिस से जो जानकारी मिली है, उसमें मृतक के अत्यधिक शराब सेवन की बात सामने आ रही है, उस क्षेत्र में अवैध शराब की भी बिक्री होती है। वहीं मनेंद्रगढ़ थाना प्रभारी विमलेश दुबे ने कहा कि आसपास के लोगों का कहना है कि मृतक शराब पीने का आदी था, जो उसके मौत का कारण हो सकता है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

बड़ी खबरें

View All

अंबिकापुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग