9 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

किसानों की जमीन बढ़ाकर 70 लाख की हेराफेरी करने वाला पटवारी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

वर्ष 2014 में धंधापुर समिति में धान खरीदी में हुई 70 लाख की हेराफेरी का मामला, शाखा प्रबंधक व डीईओ पहले से है जेल में
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अंबिकापुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 31 Oct 2017, 9:20 PM IST

Jail

Jail

राजपुर. राजपुर विकासखण्ड के धंधापुर में किसानों की भूमि का रकबा बढ़ाने के मामले में पटवारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। गौरतलब है कि धंधापुर सहकारी समिति में वर्ष 2014 में भूमि का रकबा बढ़ाकर धान खरीदी में 70 लाख की हेराफेरी के मामले में समिति प्रन्धक, डाटा ऑपरेटर व हल्का पटवारी के खिलाफ जांच चल रही थी।

जांच में प्रबंधक व डाटा ऑपरेटर को दोषी पाए जाने पर दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तारी के बाद उन्हें पूर्व में जेल भेज दिया गया था। इसके बाद तात्कालीन हल्का पटवारी अंबिकापुर बौरीपारा निवासी 48 वर्षीय वीरेंद्रनाथ पांडेय को भी भी दोषी पाए जाने पर उसे गिरफ्तार कर रामानुजगंज जेल भेज दिया गया।


पुलिस ने बताया कि बलरामपुर कलक्टर ने वर्ष 2014 में भूमि का रकबा बढ़ाकर 70 लाख की हेराफेरी करने वाले दोषियों पर अपराध दर्ज करने के निर्देश दिए थे। जांच उपरांत अधिकारियों की रिपोर्ट पर राजपुर थाने में शाखा प्रबंधक व डाटा एंट्री ऑपरेटर पर धारा 420, 406, 476, 468, 471 के तहत अपराध दर्ज किया गया था।

इस मामले में शाखा प्रबंधक व डाटा एंट्री ऑपरेटर ने अपने रिश्तेदार व अन्य किसानों के नाम पर फर्जी तरीके से ऑनलाइन एंट्री कर फर्जी हस्ताक्षर से सहकारी बैंक राजपुर से रकम निकाल ली थी। अधिकारियों की जांच रिपोर्ट के बाद दोनों को गिरफ्तार कर पूर्व में जेल भेज दिया गया था।

वहीं तात्कालीन धंधापुर पटवारी वीरेंद्र नाथ पांडेय ने किसानों की भूमि का रकबा बढ़ाकर हेराफेरी की थी। इस मामले में धारा 409, 420, 461, 468 व 34 के तहत अपराध दर्ज कर वर्तमान में हल्का नंबर दो बलंगी के पटवारी वीरेंद्र नाथ पांडेय को भी सोमवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। यहां से उसे जेल भेज दिया गया।

2 पहले से ही खा रहे जेल की हवा
शासन को लाखों रुपए की चपत लगाने के मामले में जांच पश्चात पुलिस ने धंधापुर सहकारी समिति के शाखा प्रबंधक व डाटा एंट्री ऑपरेटर को पहले ही जेल भेज दिया है।