नेता प्रतिपक्ष शफी अहमद ने कहा कि इन्ही सडक़ों का जन अपेक्षा अनुरूप पुनर्निर्माण न हो पाने के चलते जनता कांग्रेस से नाराज थी। मुख्यमंत्री द्वारा रोड निर्माण (Ambikapur road) के लिए 23 करोड़ रुपये की घोषणा से लोगों को रोड की स्थिति सुधरने की उम्मीद जगी थी। इसी उम्मीद पर जनता ने भाजपा के पक्ष में बड़ा जनादेश दिया था। आज नगरवासी खुद को ठगा सा महसूस कर रहे हैं।