
Bear on road
अंबिकापुर. इन दिनों शहर में भालू के घुस आने की बात आम हो गई है। जंगल से निकलकर भालू पानी व भोजन की खोज में शहर में पहुंचने लगे हैं। गुरुवार की सुबह भी एक भालू जंगल से भटककर शहर के वाटर पार्क के समीप पहुंच गया। जब युवकों ने उसे देखा तो दौड़ाना शुरु कर दिया।
अंत में भालू वहीं एक फार्म हाउस में छिपकर बैठ गया। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू शुरु कर दी है। जरूरत पडऩे पर उसे ट्रैंक्यूलाइज करने की तैयारी भी कर रखी है।
शहर के सरगवां स्थित वाटर पार्क के पास गुरुवार की सुबह करीब 6.30 बजे कुछ लोगों की नजर एक भालू पर पड़ी। फिर यह खबर उस इलाके में जंगल में लगी आग की तरह फैल गई। स्थानीय युवाओं ने उसे दौड़ाना शुरु कर दिया। लोगों की भीड़ देख भालू इधर-इधर भागता रहा।
भालू वाटर पार्क के पास की सड़क पार कर कार्तिकेय जायसवाल के फार्म हाउस में घुस गया। भालू करीब 5 घंटे से वहीं छिपा हुआ है। इधर सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू शुरु किया। उन्होंने लोगों को भालू को खदेडऩे से मना किया तथा जिस स्थान पर भालू छिपा है, उसकी घेराबंदी कराई।
किया जा सकता है ट्रैक्यूलाइज
वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि जरूरत पडऩे पर भालू को ट्रैंक्यूलाइज भी किया जाएगा। फिलहाल वन अधिकारियों व पुलिस की टीम मौके पर डटी हुई है। भालू द्वारा फिलहाल किसी को नुकसान नहीं पहुंचाने की खबर है।
कई बार घुस चुके हैं शहर में
गौरतलब है कि भालू कई बार शहर में घुस चुके हैं। 4 महीने पूर्व एक भालू फुंदुरडिहारी स्थित एक घर की बाड़ी में घुस आया था। इसके बाद समलाया मंदिर के समीप स्थित एक घर की पहली मंजिल में बने कमरे में भालू जा छिपा था। दोनों ही बार उसे ट्रैक्यूलाइज कर जंगल में छोड़ा गया था। इसके अलावा सप्ताहभर पूर्व व चांदनी चौक के पास आधी रात को घूमता हुआ सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ था।
Published on:
11 Oct 2018 03:07 pm
बड़ी खबरें
View Allअंबिकापुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
