अंबिकापुर. CM Bhupesh and TS Singhdeo: विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया जारी है। भाजपा-कांग्रेस सहित अन्य राजनीतिक व निर्दलीय प्रत्याशी मुहूर्त देखकर नामांकन फार्म जमा कर रहे हैं। इसी कड़ी में शुक्रवार को सरगुजा की तीनों सीटों के प्रत्याशियों अंबिकापुर से टीएस सिंहदेव, सीतापुर से अमरजीत भगत व लुंड्रा से डॉ. प्रीतम राम ने सीएम भूपेश बघेल की मौजूदगी में नामांकन पत्र दाखिल किया। सीएम के दौरे को लेकर काफी संख्या में कार्यकर्ता भी शहर में पहुंचे थे, जिन्हें निर्वाचन कार्य में लगी टीम द्वारा कलेक्टोरेट के गेट पर ही रोक दिया गया।