23 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Chhattisgarh / Ambikapur / CG Election 2023: Video: चुनाव में चाहिए वोट, मंत्री अमरजीत बंटवा रहे साड़ी-धोती, मुर्गा-दारू और नोट! वीडियो वायरल

CG Election 2023: Video: चुनाव में चाहिए वोट, मंत्री अमरजीत बंटवा रहे साड़ी-धोती, मुर्गा-दारू और नोट! वीडियो वायरल

CG Election 2023: मैनपाट के नर्मदापुर में पकड़ी गई साड़ी, भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंत्री अमरजीत भगत के कार्यकर्ताओं पर साड़ी बांटने का लगाया आरोप
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अंबिकापुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 26 Oct 2023, 2:25 PM IST

sarees_seized_by_police1_1.jpg

अंबिकापुर. CG Election 2023: चुनाव में वोट के लिए विधायक-मंत्री लोगों को साड़ी-धोती, मुर्गा-दारू व नोट बांटने लगते हैं। ऐसा ही एक वीडियो मैनपाट से वायरल हो रहा है। इसमें बुधवार की रात भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेसियों को साड़ी बांटते पकड़ा है। भाजपाइयों का आरोप है कि ये साडिय़ां मंत्री अमरजीत भगत द्वारा बंटवाई जा रही हैं। वायरल वीडियो में पुलिस के जवान साडिय़ां जब्त करते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो सीतापुर से भाजपा प्रत्याशी रामकुमार टोप्पो के पीआरओ गु्रप में डाला गया है।


वोटरों को अपने पक्ष में करने नेता तरह-तरह के हथकंडे अपनाते हैं। वोटिंग से पहले वे वोटरों को साड़ी, कंबल, धोती, दारू-मुर्गा व नोट बांटते हैं। विपक्षी नेताओं की इस पर कड़ी नजर रहती है।

यदि किसी पार्टी द्वारा साडिय़ां, कंबल व नोट बांटे जाने की सूचना प्रशासन व पुलिस को दी जाती है तो कार्रवाई के नाम पर सिर्फ औपचारिकता ही पूरी की जाती है।

ऐसा ही एक मामला मैनपाट के नर्मदापुर स्थित खालपारा से सामने आया है। यहां निर्वाचन की फ्लाइंग स्क्वायड की टीम ने 29 नग साडिय़ां पकड़ी हैं। यह साडिय़ां किसकी है, यह उन्हें नहीं पता है। उन्होंने साडिय़ां जब्त कर कमलेश्वरपुर थाने में रखवा दिया है।


भाजपाइयों का आरोप- मंत्री बंटवा रहे साडिय़ां
इधर नर्मदापुर के भाजपा कार्यकर्ताओं का आरोप है कि मंत्री अमरजीत भगत के कार्यकर्ता साडिय़ां लेकर पहुंचे थे और ग्रामीणों को बांट रहे थे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने फ्लाइंग स्क्वायड की टीम द्वारा साडिय़ां जब्त करने का वीडियो सीतापुर से भाजपा प्रत्याशी के व्हाट्सएप गु्रप ‘पीआरओ रामकुमार टोप्पो’ में डाला है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

मंत्री का नंबर अनरिचेबल, कलेक्टर ने नहीं उठाया कॉल
इस संबंध में मंत्री अमरजीत भगत से उनका पक्ष जानने उनके 2 नंबरों पर कॉल करने पर मोबाइल अनरिचेबल था, जबकि सरगुजा कलेक्टर कुंदन कुमार ने कॉल नहीं उठाया।

यह भी पढ़ें: CG Election 2023: अंबिकापुर सीट से टीएस सिंहदेव के खिलाफ भाजपा ने राजेश अग्रवाल को मैदान में उतारा


एक पिकअप साडिय़ां लेकर आए थे कांग्रेसी
मंत्री अमरजीत भगत द्वारा क्षेत्र में साडिय़ां बंटवाई जा रही हैं। बुधवार की रात एक पिकअप साडिय़ां लेकर कांग्रेसी कार्यकर्ता इसे बांट रहे थे। मैंने इसकी जानकारी एसडीएम को दी थी। जब तक फ्लाइंग स्क्वायड की टीम आई, तब तक कांग्रेसी कार्यकर्ता वहां से भाग निकले थे। सिर्फ 29 नग साडिय़ां ही टीम पकड़ पाई।
मनोज यादव, भाजपा मंडल महामंत्री, मैनपाट


लावारिस हालत में मिलीं 29 नग साडिय़ां
सी विजिल एप में मिली सूचना के आधार पर टीम नर्मदापुर के खालपारा पहुंची थी। यहां लावारिस हालत में 29 नग साडिय़ां पड़ी थीं। जिसे जब्त कर थाने के सुपुर्द किया गया है।
संजय यादव, फ्लाइंग स्क्वायड प्रभारी, निर्वाचन

यह भी पढ़ें: खुशखबरी: अंबिकापुर-दिल्ली एक्सप्रेस ट्रेन अब हुई सुपर फास्ट, जानें किस तारीख से चलेगी रेगुलर


साडिय़ां किसकी, मुझे पता नहीं
फ्लाइंग स्क्वायड की टीम द्वारा 29 नग साडिय़ां पकड़ी गई हैं। उनके द्वारा क्या कार्रवाई की गई, यह मुझे जानकारी नहीं है। साडिय़ां थाने में रखवाई गई हैं। ये साडिय़ां किसकी हैं, यह भी मुझे नहीं पता है।
अशोक शर्मा, थाना प्रभारी कमलेश्वरपुर