
Dead body
अंबिकापुर. युवक-युवती लिव-इन-रिलेशनशिप में काफी दिनों से रह रहे थे। शुक्रवार को युवक ने युवती के लिए बाजार से 2 जोड़ी सैंडल खरीदा था। जब वह उसे लेकर कमरे पर पहुंचा तो युवती को पसंद नहीं आया। इससे गुस्साई युवती ने सैंडल फेंक कर कमरे का दरवाजा भीतर से बंद कर लिया। इसके बाद उसने जहर का सेवन कर लिया।
किसी तरह युवती को वहां से निकालकर स्थानीय अस्पताल से रेफर किए जाने के बाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के दौरान शनिवार की सुबह युवती ने दम तोड़ दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जशपुर जिले के ग्राम कोपा, सन्ना निवासी कुसुम बाई पिता स्व. सुखराम 18 वर्ष अपने गांव के ही युवक आशीष राम के साथ लिव-इन-रिलेशनशिप में रह रही थी। शुक्रवार को जब युवक बाजार जाने लगा तो युवती ने चप्पल खरीदकर लाने को कहा। शाम को युवक उसके लिए 2 जोड़ी चप्पल खरीदकर लौटा।
उसने जब प्रेमिका को चप्पल दिखाया तो उसने नापसंद कर दिया। इसके बाद उसने दोनों जोड़ी चप्पल को वहीं फेंक दिया और कमरे का दरवाजा भीतर से बंद कर लिया। युवक कुछ समझ पाता, इससे पहले ही युवती ने जहर का सेवन कर लिया।
दरवाजा खुलवाकर ले गया अस्पताल
किसी अनहोनी की आशंका से युवक ने दरवाजा खटखटाया और कई बार आवाज लगाई। काफी देर बाद युवती ने दरवाजा खोला तो जहर सेवन से उसकी हालत खराब हो चुकी थी। इसके बाद युवक ने अन्य लोगों की मदद से उसे जशपुर अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने रेफर कर दिया।
रेफर किए जाने के बाद युवक उसे लेकर मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर आया। यहां उपचार के दौरान शनिवार की सुबह उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Published on:
27 Oct 2018 06:21 pm
बड़ी खबरें
View Allअंबिकापुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
