8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पूर्व मंत्री अमरजीत के करीबी अटल यादव व राजीव अग्रवाल के घर भी आयकर का छापा, मचा हुआ है हडक़ंप

IT raid: तीसरे दिन भी आईटी की कार्रवाई जारी, पूर्व मंत्री व उनके खास लोगों पर आयकर विभाग की टीम ने कसा शिकंजा, मैनपाट में कांग्रेस नेता अटल यादव, अंबिकापुर के लकड़ी कारोबारी राजीव अग्रवाल से भी पूछताछ
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अंबिकापुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 2 Feb 2024, 5:39 PM IST

पूर्व मंत्री अमरजीत के करीबी अटल यादव व राजीव अग्रवाल के घर भी आयकर का छापा, मचा हुआ है हडक़ंप

IT tean in Congress leader Rajeev Agrawal house

अंबिकापुर. IT raid: छत्तीसगढ़ के पूर्व खाद्य मंत्री अमरजीत भगत व उनके करीबियों के ठिकानों पर आयकर विभाग की टीम लगातार छापे मार रही है। पूर्व मंत्री के पीए रहे राजेश वर्मा, करीबी एसआई रुपेश नारंग, फ्रैंकलीन टोप्पो, इंजीनियर प्रमोद टोप्पो के बाद गुरुवार की रात आईटी की टीम ने मैनपाट के कांग्रेसी नेता व गौ सेवा आयोग के सदस्य अटल यादव के घर छापा मारा। वहीं शुक्रवार की सुबह करीब 11 बजे कांग्रेस नेता व लकड़ी कारोबारी राजीव अग्रवाल तथा सीए एचएस जायसवाल के अंबिकापुर स्थित निवास व कार्यालय पर भी टीम ने दबिश दी। टीम द्वारा सभी से पूर्व मंत्री व उनकी संपत्तियों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।


गौरतलब है कि ईडी की टीम ने प्रदेश के पूर्व मंत्री अमरजीत भगत के खिलाफ कोयला घोटाले में एफआईआर दर्ज की है। इसके बाद 31 जनवरी की अलसुबह आयकर की मध्यप्रदेश व छत्तीसगढ़ की संयुक्त टीम ने उनके अंबिकापुर स्थित बंगले, गृहग्राम पार्वतीपुर, सीतापुर स्थित विधानसभा कार्यालय के अलावा रायपुर स्थित निवास पर एक साथ छापा मारा था।

टीम द्वारा पूर्व मंत्री की बेनामी संपत्तियों के संबंध में पूछताछ चल रही है। आयकर टीम की कार्रवाई तीसरे दिन भी जारी रही। इसकी जद में पूर्व मंत्री के कई और करीबी भी आ गए हैं।

गुरुवार की रात पूर्व मंत्री के करीबी व गौ सेवा आयोग के सदस्य अटल यादव के मैनपाट स्थित निवास पर आईटी की टीम पहुंची। अटल यादव पर मैनपाट में जमीन खरीदी व कब्जे के भी आरोप लगते रहे हैं। वे करोड़ों के असामी बताए गए हैं।

यह भी पढ़ें: आईटी की कार्रवाई का दूसरा दिन: पूर्व मंत्री के करीबी इंजीनियर से भी पूछताछ, एसआई को रायपुर से लाया गया


लकड़ी कारोबारी से भी पूछताछ, सीए से मांगे गए दस्तावेज
आयकर विभाग की टीम शुक्रवार की सुबह पूर्व मंत्री के करीबी रहे अंबिकापुर के कांग्रेसी नेता व लकड़ी कारोबारी राजीव अग्रवाल के घर भी पहुंची। यहां टीम उनसे संपत्तियों के संबंध में पूछताछ कर रही है।

इसके अलावा आयकर की टीम ने सीए एचएस जायसवाल से पूर्व मंत्री अमरजीत के आयकर रिटर्न की फाइल ली है। टीम ने पूर्व मंत्री के बैंक खाते समेत वैध-अवैध संपत्तियों के दस्तावेज भी जब्त किए हैं।

यह भी पढ़ें: जंगल में किशोरी से गैंगरेप, भागी सहेली, पेट्रोल खत्म होने का बनाया था बहाना, 3 नाबालिग समेत 5 गिरफ्तार


पीए, एसआई, इंजीनियर से पूछताछ जारी
आईटी की टीम ने पहले दिन ही पूर्व मंत्री के पीए रहे राजेश वर्मा के राजपुर स्थित निवास व करीबी एसआई रुपेश नारंग के अंबिकापुर पुलिस लाइन स्थित सरकारी आवास तथा फ्रेंकलीन टोप्पो के घर में दबिश दी थी।

सूत्रों के अनुसार टीम ने दोनों के घर से लाखों रुपए नकद व ज्वेलरी बरामद की है। दूसरे दिन पूर्व मंत्री के करीबी इंजीनियर प्रमोद टोप्पो को भी उनके निवास से उठाया गया था। टीम पूर्व मंत्री के बंगले पर लाकर इंजीनियर से पूछताछ कर रही है।