
Minister Rajesh Agrawal, भाजपा संगठन महामंत्री पवन साय व मंत्री राजेश अग्रवाल (Photo- Patrika)
अंबिकापुर। भाजपा के संगठन महामंत्री पवन साय (BJP General Secretary Pawan Sai) 19 अगस्त को जशपुर से अंबिकापुर आ रहे थे। उन्हें सूरजपुर व कोरिया जिले में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होना था। इसी बीच उनकी इन्नोवा कार सीतापुर में एनएच-43 पर बने गड्ढे में फंस गई थी। आलम ये था कि 2 घंटे तक कार फंसी रही। अंत में मैकेनिक को बुलवाकर कार को बाहर निकाला गया। इस दौरान पवन साय को सीतापुर के रेस्ट हाउस में इंतजार करना पड़ा था। रात को वे अंबिकापुर स्थित रेस्ट हाउस में पहुंचे थे। इसके बाद उन्होंने छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री व सरगुजा के प्रभारी मंत्री ओपी चौधरी को फोन लगाकर फटकार लगाई थी। पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया और एनएच के अधिकारियों को भी उन्होंने कड़े लहजे में डांट लगाई थी। इसके बाद 20 अगस्त से ही रोड रिपेयरिंग का काम शुरु कर दिया गया था।
इधर मीडिया से चर्चा के दौरान पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल (Tourist Minister Rajesh Agrawal) ने कहा कि भारत माता चौक से दरिमा मार्ग की जर्जर हालत को लेकर मैंने सप्ताहभर पूर्व ही कलेक्टर को बोला था। उनके द्वारा मैटेरियल डाला गया था, लेकिन पानी की निकासी नहीं होने की वजह से सडक़ की हालत में सुधार नहीं आया। उन्होंने कहा कि सडक़ का टेंडर हो चुका है। टेंडर का प्रोसेस होते-होते बरसात आ गई।
इस वजह से बरसात में काम शुरु नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि बरसात के बाद तत्काल ठेकेदार काम शुरु (Road Construction start) करेगा। उन्होंने कहा कि अंबिकापुर की सडक़ों को लेकर रायपुर में इंजीनियर इन चीफ, सेके्रटरी व कलेक्टर से चर्चा हुई है। तत्काल सडक़ों की रिपयेरिंग का काम चालू करा दिया गया है। आने वाले 3 से 4 दिन में अंबिकापुर की सभी सडक़ों की रिपेयरिंग करा दी जाएगी।
मंत्री राजेश अग्रवाल (Chhattisgarh Minister Statement) ने कहा कि पवन साय हमारे संगठन के महामंत्री हैं। उनकी कार फंस गई थी। उन्होंने हमें समझाइश दी, कड़े लहजे में कहा कि जनता अगर परेशान हो रही है तो हमारी नेतागिरी का क्या फायदा? उन्होंंने मुझे डांटा भी। अन्य लोगों को फटकार लगाने के संबंध में पूछे गए सवाल पर उन्होंने हंसते हुए बात टाल दी।
बता दें कि एनएच-43 (National Highway-43) पर शहर के दरिमा मोड़ से अंबिकापुर शहर होते हुए रेलवे स्टेशन तक 41 करोड़ रुपए की लागत से सडक़ निर्माण कार्य कराया जाएगा। इसमें डिवाइडर, जल निकासी की व्यवस्था समेत अन्य शामिल हैं। फिलहाल संगठन महामंत्री की फटकार के बाद अंबिकापुर के सडक़ों की रिपयेरिंग शुरु कर दी गई है।
Updated on:
21 Aug 2026 08:57 pm
Published on:
21 Aug 2026 08:57 pm
