25 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Chhattisgarh / Ambikapur / Monsoon 2025: अंबिकापुर में मानसून मेहरबान, औसत बारिश का आधा लक्ष्य पूरा, पिछले 24 साल में सिर्फ 5 बार ही हुआ ऐसा

Monsoon 2025: अंबिकापुर में मानसून मेहरबान, औसत बारिश का आधा लक्ष्य पूरा, पिछले 24 साल में सिर्फ 5 बार ही हुआ ऐसा

Monsoon 2025: मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों हो सकती है और अच्छी बारिश, खेती के लिए काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है अब तक हुई बारिश
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अंबिकापुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 11 Jul 2025, 7:32 PM IST

Monsoon 2025

Heavy rain in Ambikapur (Photo- Patrika)

अंबिकापुर. अंबिकापुर में मानसून (Monsoon 2025) ने इस बार रफ्तार पकड़ी हुई है। बीते 24 घंटे में हुई 50.9 मिलीमीटर बारिश हुई। इसके साथ ही 1 से 11 जुलाई तक कुल 593.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की जा चुकी है। यह आंकड़ा नगरीय मानसून की औसत वर्षा 1220 मिलीमीटर का 48.6 प्रतिशत है। मौसम विभाग का कहना है कि मौजूदा सक्रिय मौसमी सिस्टम की वजह से बहुत जल्द ही यह आंकड़ा 50 प्रतिशत के पार पहुंच जाएगा।

इस वर्ष मानसून (Monsoon 2025) काफी मेहरबान है। जून के बाद अब जुलाई महीने में भी बारिश ने रिकॉर्ड बनाती दिख रही है। मौसम वैज्ञानिक एएम भट्ट ने बताया कि वर्ष 2000 से 2024 की अवधि में जुलाई माह के मध्य तक बारिश का 50 प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने वाले केवल 5 वर्ष ही सामने आए हैं।

इनमें 2001 में 10 जुलाई तक 641.7 मिलीमीटर, 2008 में 688.8 मिलीमीटर, 2017 में 23 जुलाई तक 620.9 मिलीमीटर, 2018 में 30 जुलाई तक 640.8 मिलीमीटर और 2021 में 31 जुलाई तक 633.7 मिलीमीटर वर्षा हुई थी।

2024 में 11 जुलाई तक दर्ज 593.2 मिमी वर्षा यह संकेत देती है कि यह साल भी उन विशेष वर्षों की सूची में शामिल हो सकता है, जब मानसून (Monsoon 2025) का प्रदर्शन औसत से बेहतर रहा। मौसम विभाग का कहना है कि वर्तमान में जो सिस्टम सक्रिय है वह आगामी दिनों में और अधिक वर्षा की संभावना को बढ़ा रहा है।

Monsoon 2025: कृषि के लिए यह बारिश महत्वपूर्ण

कृषि के लिए यह बारिश (Monsoon 2025) बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है। समय पर और पर्याप्त वर्षा से धान की बुवाई में तेजी आई है, जिससे किसानों के चेहरे खिले हुए हैं। इसके साथ ही जलाशयों में भी जलस्तर बढ़े हैं।

जुलाई के अंत तक 80 प्रतिशत का लक्ष्य

मौसम विभाग के अनुसार अगर यही रफ्तार बनी रही तो जुलाई के अंत तक वर्षा का 70 से 80 प्रतिशत तक लक्ष्य भी प्राप्त हो सकता है। वहीं मौसम विभाग (Monsoon 2025) का कहना है कि बारिश की स्थिति अभी बनी हुई है। आने वाले दिनों में अच्छी बारिश की संभावना है।