3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आक्सीजन प्लांट के 12 कर्मचारी निकले कोरोना पॉजिटिव, आनन-फानन में ऐसे चला रीफिलिंग का काम

Oxygen Plant: प्रशासन का कहना कि प्लांट से सुगमता से हो रही ऑक्सीजन सिलिंडर (Oxygen cylender) की आपूर्ति, वहीं प्लांट के अधिकारी भी कह रहे ऑक्सीजन आपूर्ति में जिला प्रशासन (District administration) कर रहा पूरा सहयोग
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अंबिकापुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 1 May 2021, 7:08 PM IST

Oxygen plant 12 worker found corona positive

Oxygen plant Nayanpur

अंबिकापुर. जिले के अस्पतालों में आक्सीजन सिलिंडर (Oxygen cylender) की आपूर्ति सुरजपुर जिले के नयनपुर स्थित विद्या गैस एजेंसी से कलेक्टर संजीव कुमार झा(Surguja Collector) के मार्गदर्शन में सुगमता से हो रही है। गैस आपूर्ति में किसी प्रकार की दिक्कत नही हो रही है। वहीं जिला प्रशासन द्वारा गैस आपूर्ति के लिए प्लांट संचालक को पूरा सहयोग किया जा रहा है।

इधर ऑक्सीजन प्लांट के 12 कर्मचारी पॉजिटिव (Corona positive) निकले। इसके बाद आनन-फानन में दिनभर 1 कंप्यूटर ऑपरेटर व 6 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाकर रीफिलिंग की गई।

Read More: कलक्टर बोले- न तो अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी और न ही मरीज से दुव्र्यवहार की मिलनी चाहिए शिकायत


जिले में एजेंसी से ऑक्सीजन गैस (Oxygen gas) आपूर्ति हेतु नोडल अधिकारी एवं जिला पंचायत के सीईओ विनय कुमार लंगेह ने बताया कि प्लांट से गैस की आपूर्ति निर्बाध रूप से हो इसके लिए प्लांट तथा डिपो में अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। प्लांट संचालक को प्रशासन की ओर से पूरा सहयोग किया जा रहा है।

किसी प्रकार की कोई दिक्कत नही है। अम्बिकापुर स्थित एजेंसी के डिपो में सुरक्षा हेतु पुलिस की भी डयूटी लगाई गई है। वहीं जिला उद्योग एवं व्यापार केंद्र के महाप्रबंधक अब्दुल शाकिर ने बताया कि मेरी ड्यूटी दिनभर प्लांट में लगी हुई है। इसके साथ ही अन्य अधिकारियो की भी ड्यूटी लगी है जो प्लांट से सुगमता से गैस आपूर्ति के लिए निगरानी एवं सहयोग कर रहे है।

Read More: सांस लेने में थी दिक्कत तो ऑक्सीजन सिलेंडर के लिए खर्च किए हजारों रुपए, फिर ऑटो रिक्शा में ऐसे पहुंच कराई कोरोना की जांच


7 कर्मचारियों से चला काम
अब्दुल शाकिर ने बताया कि ऑक्सीजन प्लांट (Oxygen plant) के 12 कर्मचारियों के कोरोना पॉजिटिव होने पर प्रशासन की ओर से 1 मई को एक कंप्यूटर ऑपरेटर और रिफिलिंग हेतु 6 कर्मचारी उपलब्ध कराए गए हैं। 2 मई से कुल 18 कर्मचारी उपलब्ध करा दिए जाएंगे। इस प्रकार प्लांट से गैस आपूर्ति में कोई दिक्कत नही आने वाली है।