Post Office Scheme: पोस्ट ऑफिस द्वारा संचालित स्कीम में निवेश करना सबसे सुरक्षित माना जाता है, इसमें जमा पर गारंटीड रिटर्न मिलता है। यदि आप भी हर महीने बचत करना चाहते हैं तो पोस्ट ऑफिस (Post Office) की पीपीएफ (Public Provident Fund) स्कीम में निवेश करें। इसमें शानदार रिटर्न मिलता है। इसमें आप सालाना अधिकतम 1 लाख 50 हजार रुपए तक जमा कर सकते हैं, यानी हर महीने के 12 हजार 500 रुपए। हर दिन के हिसाब से देखा जाए तो यह राशि 400 रुपए पड़ता है। यदि आप हर महीने 12500 रुपए इस स्कीम में जमा करते हैं तो आपको ज्यादा फायदा मिलता है। इसमें 15 वर्ष तक रुपए प्रतिमाह जमा करने पर अंत में आपको 40 लाख 70 हजार रुपए मिलेंगे।