सरगुजा ने टॉस जीतकर (T-20 cricket) पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। टीम की शुरुआत शानदार रही और बल्लेबाजों ने पूरे आत्मविश्वास के साथ रन बनाए। टीम के सलामी बल्लेबाज कृष चोपड़ा ने आतिशी अंदाज में खेलते हुए 80 रनों की पारी खेली। उन्होंने कई आकर्षक चौके-छक्कों की मदद से मैदान पर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।