5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होकर घर लौट रही महिला के साथ रास्ते में हो गई ये अनहोनी

रिश्तेदार के घर दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होने के बाद बाइक पर सवार होकर लौट रही थी घर, परिजन ने अस्पताल में कराया था भर्ती

2 min read
Google source verification
Dead body of women

Women body

अंबिकापुर. एक महिला दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होने 18 जून को अपने रिश्तेदार के घर गई थी। दूसरे दिन वह रिश्तेदार की बाइक पर सवार होकर वापस घर लौट रही थी। इसी दौरान रास्ते में ब्रेकर पर बाइक उछली तो महिला सड़क पर गिर गई। हादसे में उसके सिर सहित शरीर के अन्य हिस्से में गंभीर चोट आई थी।

रिश्तेदार द्वारा उसे घर पहुंचा दिया गया। गंभीर हालत में परिजनों द्वारा उसे मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना शुरु कर दी है।


सूरजपुर जिले के रामानुजनगर थाना क्षेत्र के ग्राम सागरपुर निवासी 25 वर्षीय कुन्दो बाई पति धनसाय गोंड़ के ग्राम बेलटिकरी निवासी रिश्तेदार की कुछ दिन पूर्व मृत्यु हो गई थी। वह 18 जून को दर्शक्रम कार्यक्रम में शामिल होने ग्राम बेलटिकरी पहुंची थी। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद वहां से 19 जून को रिश्तेदार प्यारेलाल के साथ बाइक से घर जाने के लिए सवार हुई।

रास्ते में सूरजपुर के मानपुर में ब्रेकर पर पहुंचते ही बाइक उछली तो वह भी उछलकर नीचे गिर गई। हादसे में उसके सिर सहित शरीर के अन्य हिस्से में गंभीर चोटें आईं। इधर प्यारे लाल ने उसे घायल अवस्था में ही घर पहुंचा दिया। यहां उसकी हालत बिगड़ती देख परिजन सूरजपुर अस्पताल लेकर पहुंचे।

यहां प्राथमिक उपचार पश्चात डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। इसके बाद उसे यहां भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान शाम को उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरु कर दी है।


घर व गांव में पसरा मातम
महिला की सड़क हादसे में असमय मौत से पति सहित अन्य परिजन सदमे में हैं। वहीं गांव में भी मातम पसरा हुआ है। बुधवार को उसका गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया।