
Trump And ISIS
न्यूयॉर्क। अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तरफ से ये दावा किया गया है कि अमरीका ने खूंखार आतंकी संगठन ISIS के पांच आतंकियों को पकड़ लिया है। बताया जा रहा है कि ये सभी आतंकी आईएस के मोस्ट वॉन्टेड आतंकी हैं। गुरुवार को ट्रंप ने इस दावे के साथ कहा कि उन्हें खुशी है कि आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) के पांच मॉस्ट वांटेंड आतंकवादियों को पकड़ लिया गया है। अरेस्ट किए गए आतंकियों में अबू बकर अल-बगदादी का मुख्य सहायक अबू जेद-अल इराकी भी है। अमरीका के लिए बगदादी के मुख्य सहायक का पकड़ा जाना एक बड़ी कामयाबी है।
ट्रंप ने ट्वीट कर दी आतंकियों के पकड़े जाने की जानकारी
डोनाल्ड ट्रंप ने पांचो आतंकियों के पकड़े जाने की जानकारी ट्वीट कर दी है। उन्होंने ट्वीट कर कहा,"आईएस के पांच मॉस्ट वांटेंड आतंकवादियों को पकड़ लिया गया है।" वहीं अमरीकी मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, पकड़े गए आईएस के आतंकियों में चार इराक के हैं, जबकि एक आतंकी सीरिया का बताया जा रहा है। इन आतंकवादियों को पकड़ने के लिए बीते तीन महीने से अभियान शुरू किया गया था। ये सीरिया और तुर्की में छिपे हुए थे।
अमरीकी और इराक के इंटेलिजेंस ने चलाया जॉइंट ऑपरेशन
अमरीकी मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, दो इराकी अधिकारियों ने पहचान उजागर नहीं करने की शर्त पर बताया कि वो कई महीनों से आईएस के कई आतंकवादियों पर नजर रखे हुए थे लेकिन इस साल की शुरुआत में उन्हें खुफिया जानकारी मिली थी, जिनसे उनकी गिरफ्तारी हो पाई। जानकारी के मुताबिक, अमरीकी और इराक इंटेलिजेंस के जॉइंट ऑपरेशन की वजह से इन आतंकियों की गिरफ्तारी हो सकी है।
Published on:
11 May 2018 01:55 pm
बड़ी खबरें
View Allअमरीका
विदेश
ट्रेंडिंग
